नव मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में ओपी चौधरी

नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी…नवमनोनीत पार्षदों को दी सफल एवं जनसेवा के लिए समर्पित कार्यकाल की शुभकामनाएं

रायगढ़, 7 जुलाई 2026/ नगर निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में आज नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने नामनिर्दिष्ट पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी नवमनोनीत पार्षदों को उज्ज्वल, सफल एवं जनहित के कार्यों के लिए समर्पित कार्यकाल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं जनसेवा में पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नामनिर्दिष्ट पार्षद नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास तथा नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। समारोह में रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री अरुणधर दीवान सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Latest news
अपराधों की रोकथाम और 'प्रिवेंटिव पुलिसिंग' को प्रभावी बनाने आईजीपी श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन... घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित...22 रिक्त... लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम का रहा नियंत्रण, 24 घंटे अलर्ट रही टीम... आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्... रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त... लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूट... “अभियान संवदेना” में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना... सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान का जिले में संयुक्त कार्यशाला, योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण पर रहेगा वि... जिले में 353.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज