केबल वायर चोर पकड़े गए

पुसौर पुलिस ने खेतों से केबल वायर चोरी करने वाले दो सक्रिय चोरों को दबोचा….दोनों आरोपियों से चोरी का तांबा तार और बाइक जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

7 जुलाई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुसौर पुलिस ने खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए बोर के केबल वायर चोरी करने वाले दो सक्रिय आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के केबल को जलाकर निकाला गया *करीब 2 किलो तांबे का तार* तथा वारदात में प्रयुक्त *प्लेटिना मोटरसाइकिल* जब्त की गई है। दरअसल थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को पिछले कुछ समय से क्षेत्र के किसानों द्वारा खेतों में लगे बोरवेल के केबल वायर चोरी होने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कराई। इसी दौरान दिनांक 05 जुलाई 2026 को प्रार्थी ऋषिकेश साव उर्फ संतोष साव (35 वर्ष), निवासी रेंगालपाली ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए बोरवेल का 100 मीटर केबल वायर, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने *विक्रांत सिदार (22 वर्ष) एवं दिगम्बर मांझी (26 वर्ष)*, दोनों निवासी रेंगालपाली, थाना पुसौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी विक्रांत सिदार के कब्जे से चोरी के केबल को जलाकर निकाला गया करीब 2 किलोग्राम तांबे का तार तथा आरोपी दिगम्बर मांझी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त *प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13 AV-0523* बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। दोनों आरोपियों द्वारा मिलकर अपराध करना पाए जाने पर धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) भी प्रकरण में जोड़ी गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

खेतों में लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest news
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित...22 रिक्त... लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम का रहा नियंत्रण, 24 घंटे अलर्ट रही टीम... आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्... रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त... लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूट... “अभियान संवदेना” में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना... सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान का जिले में संयुक्त कार्यशाला, योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण पर रहेगा वि... जिले में 353.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने शहर के बाढ़ एवं जल भराव संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण...अधिकारिय...