स्टंटबाजों पर पुलिस ने कसी नकेल

मेडिकल कॉलेज के पीछे स्टंटबाजी पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई… सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एसएसपी ने लिया संज्ञान, डीएसपी ट्रैफिक एवं थाना प्रभारी को दिए कार्रवाई के निर्देश….स्टंट करने पहुंचे 05 युवकों को एसएसपी ने दी समझाइश, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई….खतरनाक गतिविधियों पर रोक के लिए क्षेत्र में बढ़ाई गई पुलिस पेट्रोलिंग, मार्ग पर अवरोध एवं कंसर्टिना कॉयल लगाने की तैयारी

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में मेडिकल कॉलेज के पीछे एकताल रोड पर पाइप लाइन कार्य के लिए समतल की गई सड़कनुमा भूमि पर युवकों द्वारा खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट किए जाने का मामला आया। उक्त स्थान पर कुछ बाइकर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा ऊंचाई से नीचे तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे थे। इन वीडियो के वायरल होने के बाद वहां बड़ी संख्या में युवकों की भीड़ जुटने लगी थी, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर राकेश मिश्रा को ऐसे कृत्यों में संलिप्त युवकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में संबंधित स्थल पर अवरोधक लगाए गए तथा क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाई गई, ताकि दोबारा इस प्रकार की खतरनाक गतिविधियों को रोका जा सके। इसके बावजूद कल पुनः पांच युवक उक्त स्थान पर बाइक स्टंट करने पहुंचे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सभी युवकों को समझाइश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने अथवा अधिक व्यूज़ प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने जीवन को खतरे में डालना उचित नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें और उन्हें ऐसे जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित मार्ग पर कंसर्टिना कॉयल लगाए जाने की बात भी कही गई। डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए स्टंटबाज युवकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तथा आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश : *"रोमांच और सोशल मीडिया के व्यूज़ के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें। अभिभावक भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें ऐसे खतरनाक स्टंट से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।"*

Latest news
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित...22 रिक्त... लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम का रहा नियंत्रण, 24 घंटे अलर्ट रही टीम... आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्... रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त... लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूट... “अभियान संवदेना” में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना... सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान का जिले में संयुक्त कार्यशाला, योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण पर रहेगा वि... जिले में 353.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने शहर के बाढ़ एवं जल भराव संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण...अधिकारिय...