उर्मिला यादव ने नैनो उर्वरक का इस्तेमाल कर लिया अच्छी उत्पादन

नैनो उर्वरकों से मिली बेहतर पैदावार, उर्मिला यादव की सफलता से प्रेरित हो रहे किसान…पिछले वर्ष मिले सकारात्मक परिणाम के बाद इस वर्ष अधिक रकबे में करेंगी नैनो उर्वरकों का उपयोग

रायगढ़, 12 जून 2026/ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। ग्राम झारगुड़ा की महिला किसान श्रीमती उर्मिला यादव ने नैनो उर्वरकों के उपयोग से धान की खेती में बेहतर परिणाम प्राप्त कर क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उर्मिला यादव बताती हैं कि उन्होंने पिछले वर्ष अपने धान के खेत में नैनो यूरिया का उपयोग किया था। फसल की बढ़वार और उत्पादन में मिले सकारात्मक परिणामों से उनका विश्वास इस तकनीक पर और मजबूत हुआ। इसी अनुभव के आधार पर उन्होंने इस वर्ष भी नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग किया है तथा आगामी समय में अधिक रकबे में इसके प्रयोग की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि खेती में बेहतर परिणाम मिलने से उनका उत्साह बढ़ा है। पहले जहां नई तकनीकों को लेकर मन में संकोच था, वहीं अब अच्छे अनुभव के बाद उनका भरोसा बढ़ा है। यही कारण है कि वे अपने गांव तथा आसपास के किसानों को भी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
उर्मिला यादव का मानना है कि खेती में समय-समय पर नई तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। इससे न केवल उत्पादन में सुधार की संभावना बढ़ती है, बल्कि किसान आधुनिक कृषि पद्धतियों से भी जुड़ते हैं। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी जा रही तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए इसके लिए आभार व्यक्त किया।

Latest news
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित...22 रिक्त... लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम का रहा नियंत्रण, 24 घंटे अलर्ट रही टीम... आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्... रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त... लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूट... “अभियान संवदेना” में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना... सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान का जिले में संयुक्त कार्यशाला, योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण पर रहेगा वि... जिले में 353.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने शहर के बाढ़ एवं जल भराव संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण...अधिकारिय...