सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों के लिए वरदान

सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र….गांव में ही मिली महत्वपूर्ण सुविधा, शिक्षा एवं छात्रवृत्ति संबंधी प्रक्रियाओं में मिलेगी सहूलियत

रायगढ़, 10 जून 2026/ शासन की जनकल्याणकारी पहल सुशासन तिहार के तहत धरमजयगढ़ विकासखंड के कापू में आयोजित समाधान शिविर में उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब स्कूली छात्र-छात्राओं को उनके जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आवश्यक दस्तावेज हाथ में मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे और अभिभावकों ने भी राहत महसूस की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने अपने हाथों से बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिससे उन्हें स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति, शासकीय योजनाओं तथा उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आम नागरिकों को आवश्यक सेवाएं और सुविधाएं उनके गांव के निकट ही उपलब्ध हों।
प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में मुकेश मांझी, मंजू, प्रशांत कुर्रे, अन्नू टंडन एवं मलिंगा तिग्गा शामिल हैं। प्रमाण पत्र प्राप्त कर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आवश्यक सेवाएं सीधे गांव तक पहुंच रही हैं, जिससे समय, श्रम और आर्थिक संसाधनों की बचत हो रही है। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन द्वारा न केवल जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है, बल्कि विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों तक सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है। कापू में विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरण का यह अवसर शासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया।

Latest news
संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को निशाना बनाकर कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रह... अपराधों की रोकथाम और 'प्रिवेंटिव पुलिसिंग' को प्रभावी बनाने आईजीपी श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन... घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित...22 रिक्त... लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम का रहा नियंत्रण, 24 घंटे अलर्ट रही टीम... आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्... रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त... लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूट... “अभियान संवदेना” में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना... सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान का जिले में संयुक्त कार्यशाला, योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण पर रहेगा वि...