चक्रधर समारोह 2026 के लिए निविदाचक्रधर समारोह 2026 निविदा आमंत्रित

41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक….टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के लिए निविदा आमंत्रित…15 जून से शुरू होगी ऑनलाईन निविदा प्रक्रिया, 24 जुलाई तक जमा किए जा सकेंगे प्रस्ताव

रायगढ़, 10 जून 2026/ जिला प्रशासन एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति द्वारा 41वें चक्रधर समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। समारोह का आयोजन आगामी 14 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में किया जाएगा।
कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष चक्रधर समारोह आयोजन समिति द्वारा जारी निविदा सूचना के अनुसार समारोह के लिए टेंट-पंडाल, प्रकाश व्यवस्था, साउंड सिस्टम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने हेतु पंजीकृत एवं अनुभवी संस्थाओं तथा फर्मों से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह निविदा एक वर्ष के रेट कांट्रेक्ट के आधार पर आमंत्रित की गई है, जिससे समारोह की व्यवस्थाओं को बेहतर एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके।
निविदा सूचना के अनुसार इच्छुक फर्में एवं एजेंसियां 15 जून 2026 को अपराह्न 4 बजे से ऑनलाइन निविदा प्रस्तुत कर सकेंगी। निविदा फार्म Eproc.cgstate.gov.in अथवा रायगढ़ जिले की वेबसाईट www.raigarh.gov.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे। निविदा से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक जानकारी के लिए प्री-बिड बैठक 30 जून 2026 अपरान्ह 3 बजे से आयोजित की जाएगी, जिसमें इच्छुक निविदाकार अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। प्री-बिड से संबंधित प्रश्न प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 जून को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन निविदा जमा करने एवं भौतिक दस्तावेज प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 अपरान्ह 3 बजे तय की गई है। इसके बाद उसी दिन अपरान्ह 4 बजे तकनीकी निविदाएं खोली जाएंगी। तकनीकी रूप से योग्य पाए जाने वाले निविदाकारों को वित्तीय निविदा खोलने की तिथि अलग से सूचित की जाएगी। जिला प्रशासन ने इच्छुक एवं पात्र एजेंसियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि चक्रधर समारोह-2026 का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से किया जा सके। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यपालन अभियंता, लोनिवि/सदस्य टेंट पंडाल निविदा समिति चक्रधर समारोह-26 रायगढ़ से संपर्क कर सकते है।

Latest news
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित...22 रिक्त... लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम का रहा नियंत्रण, 24 घंटे अलर्ट रही टीम... आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्... रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त... लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूट... “अभियान संवदेना” में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना... सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान का जिले में संयुक्त कार्यशाला, योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण पर रहेगा वि... जिले में 353.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने शहर के बाढ़ एवं जल भराव संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण...अधिकारिय...