कलेक्टर ने जन दर्शन में सुनी आज जन की समस्याएं

जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर…कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश…मनरेगा, पीएम आवास और अतिक्रमण से जुड़े मामलों पर लिया त्वरित संज्ञान

रायगढ़, 8 जून 2026/ जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनदर्शन में मनरेगा कार्यों में अनियमितता, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किस्त, भूमि नक्शा दुरुस्ती, अवैध अतिक्रमण, दिव्यांग पेंशन, मुआवजा राशि तथा सड़क निर्माण से जुड़े प्रकरण प्रमुख रूप से सामने आए। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ परीक्षण कर आमजनों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेंदरीपाली के ग्रामीणों ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितता की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। कलेक्टर ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम बैस्कीमुड़ा निवासी तमेश्वर प्रधान ने अपनी भूमि के नक्शा दुरुस्ती की मांग रखी। इस पर कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 11 हनुमान नगर के निवासियों ने क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत करते हुए उसे हटाने की मांग की, जिस पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जनदर्शन में ग्राम टपरदा की महिमा बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में नाम शामिल कराने की मांग की। ग्राम कोतरा के नत्थूराम ने पीएम आवास योजना की तृतीय किस्त की राशि दिलाने तथा टारपाली निवासी कृष्ण कुमार ने दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त ग्राम बायंग के ग्रामीणों ने भद्रपाली-बायंग से मांड नदी तक पक्की सड़क निर्माण की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest news
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित...22 रिक्त... लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम का रहा नियंत्रण, 24 घंटे अलर्ट रही टीम... आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्... रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त... लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूट... “अभियान संवदेना” में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना... सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान का जिले में संयुक्त कार्यशाला, योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण पर रहेगा वि... जिले में 353.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने शहर के बाढ़ एवं जल भराव संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण...अधिकारिय...