राज्य स्तरीय एनसीसी बेस्ट कैडेट्स जुनियर डिवीजन अवॉर्डराज्य स्तरीय एनसीसी बेस्ट कैडेट्स जुनियर डिवीजन अवॉर्ड मिला

हेमसुंदर गुप्त शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय महापल्ली की उपलब्धियों में लगा एक और सुनहरा तमगा …. शुभम और अंबुज सा को मिला राज्य स्तरीय एनसीसी बेस्ट कैडेट्स जुनियर डिवीजन अवॉर्ड


हेमसुंदर गुप्त शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय महापल्ली के दो एनसीसी कैडेट्स ने पूरे प्रदेश स्तर पर खुद की क्षमताओं को प्रदर्शित कर और सैकड़ों की संख्या में पुरे प्रदेश में संचालित जूनियर डिवीजन की इकाइयों के बीच खुद को उत्कृष्ट सिद्ध करते हुवे बेस्ट जूनियर डिवीजन कैडेट्स को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री अवार्ड का खुद को हकदार बनाया हैं ,और यह चयन विगत वर्षों की उनकी उपलब्धियों जिनमें कई राष्ट्रीय स्तर के कैंप और गणतंत्र दिवस परेड हेतु चयन प्रक्रिया में शामिल होकर किए गए उनके अच्छे प्रदर्शन को आधार मान कर किया गया।इस पुरस्कार के तहत उन्हें मुख्यमंत्री जी के हाथों 15000/(15 हजार रुपए)प्रति कैडेट्स की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। विदित हो कि हाल ही में घोषित छत्तीसगढ़ बोर्ड के परीक्षा परिणामों में हेमसुंदर गुप्त स्कूल के छात्र और भूतपूर्व एनसीसी कैडेट्स लोकनाथ मेहर ने हायर सेकेंडरी 12 वीं की परिक्षा में 97% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया था।ऐसे में इन अन्य दो एनसीसी कैडेट्स की विशिष्ट और उल्लेखनीय उपलब्धि से ना केवल विद्यालय एनसीसी इकाई बल्कि पूर्वांचल के इस सबसे प्राचीन और वृहद विद्यालय,पूरी 28 बटालियन,और रायगढ़ जिले का मान बढ़ा हैं।इस विद्यालय में वर्ष 2017 से एनसीसी की जूनियर डिवीजन की इकाई संचालित हैं और तब से विद्यालय एनसीसी इकाई ने अनेकों उपलब्धियां अपने बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल प्रवीण तेवतिया और प्राचार्य जे सुजाता राव के मार्गदर्शन में विद्यालय के एनसीसी अधिकारी सेकंड अफसर विजय कुमार चौहान ने इन कैडेट्स को लगातार अपने निर्देशन में अर्जित कराएं हैं।निश्चित तौर पर इन दोनों कैडेट्स को मिलने वाली राज्य स्तरीय बेस्ट कैडेट्स के पुरस्कार से आने वाले नव प्रवेशित कैडेट्स की प्रेरणाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होंगी।कर्नल प्रवीण तेवतिया और प्राचार्य जे सुजाता राव ने इन दोनों कैडेट्स शुभम सा,और अंबुज सा को बधाई और शाबासियां देते हुवे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Latest news
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र....गांव म... 41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक....टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के ल... राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा...56 ग्रामों के 799 बि... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच....उच्च जोखिम... मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास, हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात...पुनर्वासि... प्री बी.एड. एवं बी.एस.सी.नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को...17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों प... “ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़.... रायगढ़ ... दुर्गम पहाड़ों के बीच सेवा का जज्बाः शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी...महतारी व... जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर...कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधि... वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद