दुष्कर्मी गिरफ्तार

अभियान संवेदना : धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के आरोपी को छाल से किया गिरफ्तार… अभियान संवेदना : महिला को भय दिखाकर परिचित ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

🚨 महिला संबंधी अपराध में धरमजयगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

*2 जून, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरते हुए "*अभियान संवेदना*" के तहत महिला संबंधी अपराधों में पुलिस वर्दी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा दुष्कर्म के फरार आरोपी को थाना छाल के ग्राम तरेकेला में दबिश देकर गिरफ्तार किया है जिसे न्यायिक कल रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक 30 मई को थाना धरमजयगढ़ में एक 29 वर्षीय महिला द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम तरेकेला थाना छाल निवासी बनेश्वर राठिया (25 वर्ष) द्वारा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया है। महिला बताई कि वह ससुराल से मायके गई थी, 25 मई को साथ घर से थोड़ी दूर बोरबाडी गई थी, जहां पीछे से उसका परिचित बनेश्वर राठिया आ गया जिसने बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद वह भय एवं मानसिक तनाव के कारण तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। जब ससुराल गई तो अपने पति को घटना की जानकारी देने के पश्चात थाना धरमजयगढ़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 156/2026 धारा 64(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा से पीड़िता का कथन कराया । महिला का मेडिकल पश्चात तत्काल पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी की गई। विवेचना दौरान दिनांक 31.05.2026 को *आरोपी बनेश्वर राठिया, पिता भुकनंदन राठिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम तरेकेला थाना छाल* को उसके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए गए। धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशिमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजू मिश्रा एवं हमराह स्टाफ द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

👉🏻 श्री शशि मोहन सिंह, एसएसपी रायगढ़ का संदेश *"महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को रायगढ़ पुलिस अत्यंत गंभीरता से लेती है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।*" *किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना अथवा महिला संबंधी अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।*

Latest news
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र....गांव म... 41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक....टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के ल... राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा...56 ग्रामों के 799 बि... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच....उच्च जोखिम... मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास, हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात...पुनर्वासि... प्री बी.एड. एवं बी.एस.सी.नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को...17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों प... “ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़.... रायगढ़ ... दुर्गम पहाड़ों के बीच सेवा का जज्बाः शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी...महतारी व... जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर...कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधि... वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद