ओपी चौधरी ने मनाया अपना 45 वीं जन्मदिन

प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने श्री इच्छापूर्ति ग्राम गुड़ी हनुमान मंदिर महापल्ली में मत्था टेक कर ग्रामीणों के साथ मनाया अपना अपना 45 वीं जन्मदिन

ग्रामीणों के साथ मनाया ओपी चौधरी ने अपना 45वें जन्मदिन

रायगढ़ । प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने अपना 45 वीं जन्मदिन ग्राम महापल्ली के ग्राम गुड़ी हनुमान मंदिर में मत्था टेक कर आरती व सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर मनाया। मंदिर प्रांगण में 45 दीपक जलाकर उन्होंने सनातन धर्म की परंपरा का निर्वहन करते हुए सादगी पूर्वक जन्मदिन मनाया । इसके पहले गांव पहुंचने पर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने तिलक लगाकर आरती उतारी। शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर हनुमान मंदिर संचालन समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्री श्री इच्छापूर्ति हनुमान जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और गांव और प्रदेश की खुशहाली की कामना की । उन्होंने हनुमान जी की आरती उतारी तत्पश्चात हनुमान मंदिर संचालन समिति द्वारा आयोजित सुंदर कांड पाठ में शामिल हुए। उन्होंने पाठ किया तथा ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत पर जन्मदिन पर बधाई देने के प्रति आभार जताया। उन्होने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों के प्यार और स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है इसी से उर्जा मिलती है। जन्मदिन तो आते जाते रहता है लेकिन हर दिन हर वर्ष इस क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहे ऐसी तमन्ना है। हम सब मिलकर अच्छा काम करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से सकारात्मक भाव से काम करने की अपील की । इस अवसर पर उनके साथ रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष मिनकेटन प्रधान, डॉ आशुतोष गुप्ता, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य टीकाराम प्रधान, सरपंच श्रीमती तपस्विनी किसान, ग्राम पंचायत महापल्ली के उप सरपंच विजय यादव, पंच श्रीमती पंकजिनी गुप्ता, पुष्पांजलि भोय, श्रीमती अंबिका यादव, ध्रुव प्रधान, श्रीमती गीता मिंज, सुरेश उरांव, श्रीमती सरस्वती प्रधान, श्रीमती कुंदकुंवर पटेल,जनपद सदस्य श्रीमती कुमुदिनी गुप्ता पूर्व जनपद पंचायत सदस्य अशोक निषाद, राजकुमार साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष अग्रवाल ग्राम पंचायत लोईंग के सरपंच मीनाक्षी गुप्ता, मनोज प्रधान सहित भाजपा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। हनुमान मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष हरि अर्जुन यादव, मंदिर पुजारी चंद्रकांत दास बैरागी, दीपक अग्रवाल, दशरथ पटेल सहित सभी हनुमान भक्तो ने सुन्दर कांड पाठ का सफल आयोजन किया।

Latest news
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र....गांव म... 41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक....टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के ल... राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा...56 ग्रामों के 799 बि... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच....उच्च जोखिम... मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास, हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात...पुनर्वासि... प्री बी.एड. एवं बी.एस.सी.नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को...17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों प... “ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़.... रायगढ़ ... दुर्गम पहाड़ों के बीच सेवा का जज्बाः शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी...महतारी व... जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर...कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधि... वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद