लोकसभा क्षेत्र ही नहीं

6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उर्दना रायगढ़ में आज दिनांक 01.06.2026 को सेनानी श्रीमती

  निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में वाहिनी के अधिकारी क्रमशः उप सेनानी श्रीमती वर्षा मिश्रा, उप सेनानी श्री अनिल विश्वकर्मा, सहायक सेनानी श्री ब्रजेश तिवारी, सहायक सेनानी श्री सुरेश लकड़ा, सहायक सेनानी श्री एरमन खलखो एवं समस्त स्टॉफ के साथ-साथ वाहिनी के अधिकारी/कर्मचारी जिनके बच्चे हाईस्कूल एवं हायर सेंकेण्डरी मे उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य एवं कैरियर निर्माण सह सम्मान के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा के अवसरों, पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवाओं तथा अन्य रोजगारोन्मुखी क्षेत्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वाहिनी के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को उनकी रूचि एवं योग्यता के अनुरूप कैरियर चयन हेतु मार्गदर्शन दिया गया तथा सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक तैयारी, समय प्रबंधन एवं अध्ययन रणनीतियों पर भी प्रकाश डाला गया। हाईस्कूल मे उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले एपीसी श्री नीलमणी प्रधान की पुत्री कु. तमन्ना प्रधान (91%), आर. श्री राजबल निराला का पुत्र गौरव निराला (87.66%), प्र.आर. श्री छोटेलाल सूर्यवंशी की पुत्री कु. तमन्ना सुर्यवंशी (87%), आर.श्री समीर सिदार का पुत्र साहिल सिदार (80%) एवं हायर सेकेण्डरी मे उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्र.आर. श्री मंजीत यादव का पुत्र अभिषेक यादव (93%), ट्रेड आर. श्री ज्ञानसिंह कंवर की पुत्री कु. छाया कंवर (89.60%), पुलिस विभाग के अधिकारियों नें विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने भी सहभागिता कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति/पारितोषिक प्रदाय करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गई।

Latest news
उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित... विशेषज्ञों ने विद्युत ... कोसमनारा में शासकीय भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, प्रशासन ने की कार्रवाई पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प: वडनगर से बनारस तक निकलेगी ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक रैली’, 1 ... नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण...पांच परिवारों का राजीनामे के आधार पर पु... जनदर्शन और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर...समय-सीमा बै... “ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेक बाउंस के 15 मामलों के स्थायी वारंटी को झा... महापल्ली स्कूल में दत्तक पुत्री शिक्षा सहयोग समिति ने बांटे कमजोर तबके के छात्राओं को शिक्षा उपस्कर दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड   अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्... दो अलग अलग थानों में महिलाओं से व्यभिचार करने वालों की हुई गिरफ्तारी