चाकूबाजी एवं लूट

अपने जीजा को पहुंचाने जा रहे किसलय और उसके साथी पर चाकू से हमला , मोबाइल लूट कर हो गए फरार,जूटमिल थाना क्षेत्र के गढ़ उमरिया के पास की घटना

रायगढ़ । पुसौर निवासी किसलय गुप्ता पिता रमेश गुप्ता उम्र 28 वर्ष अपने साथी अवधूत सरल के साथ जीजा रोहित कुमार प्रधान निवासी सराईपाली तमनार को अपने बाइक से रायगढ़ पहुंचाने जा रहे थे, इसी बीच रात करीब 9 बजे करीब गढ़ उमरिया आनंदडीपा के पास पहुंचे तो वहां लघु शंका के लिए रुक गए तब तीन लड़के एक मोटर सायकल से आए और उन्हें धमकाने लगे कि ये हमारा इलाका है कहकर किसलय गुप्ता से मोबाइल छीनने लगे , मना करने पर उनमें से एक ने चाकू से किसलय के सिर पर वार किया। किसलय के जीजा रोहित कुमार प्रधान के सर पर भी वार किया गया है तथा साथी अवधूत सरल के सर पर भी चाकू से वार कर घायल कर दिया इस बीच इनके चीखने चिल्लाने पर वे इन्हें छोड़कर भाग निकले साथ में किसलय के मोबाइल भी लेकर भाग निकले। इसी बीच किसी तरह पुसौर वापस आ गए तथा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, पुसौर अस्पताल में प्रारंभिक चिकित्सा कराई गई। देर रात पुसौर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी तथा रितेश थवाईत भी पहुंचे चूंकि पुसौर थाने में एफ आई आर लिखने में आनाकानी की जा रही थी ऐसे में जन प्रतिनिधियों के दबाव के बाद एफ आई आर लिखी गई तथा घटना स्थल जूटमिल थाना क्षेत्र होने के कारण फाइल जूटमिल थाना भेजी जा रही है। इस घटना के बाद से पुसौर गढ़ उमरिया मार्ग पर अब अब यात्रा करना लोग डर रहे हैं। घटना को लेकर थाना प्रभारी अभिनव कांत से बात की गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एफ आई आर दर्ज कर लो गई है शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी । ग्रामीणों को पुलिस अधीक्षक से उम्मीद है कि लूट और चाकूबाजी की इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर लेंगे तथा लोग स्वछंद रूप से आवाजाही कर सकेंगे ।

Latest news
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र....गांव म... 41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक....टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के ल... राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा...56 ग्रामों के 799 बि... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच....उच्च जोखिम... मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास, हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात...पुनर्वासि... प्री बी.एड. एवं बी.एस.सी.नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को...17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों प... “ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़.... रायगढ़ ... दुर्गम पहाड़ों के बीच सेवा का जज्बाः शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी...महतारी व... जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर...कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधि... वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद