विशेष ग्राम सभा

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन हेतु जिलेभर में 18 मई को होगी विशेष ग्राम सभा

रायगढ़, 17 मई 2026/ जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी पालन और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 मई को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), विकास भवन नया रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक तथा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संबंध में जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों में 18 मई 2026 को शाम 4 बजे विशेष ग्राम सभा आयोजित करने हेतु आदेश जारी किया है। ग्राम सभा में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों, सिविल अपील एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रावधानों के पालन और क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6(2)(क) के तहत ग्राम सभा में गणपूर्ति के साथ-साथ सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी संबंधित सरपंच, पंच एवं सचिव की होगी।
साथ ही ग्राम सभा की कार्यवाही छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 129ख(3) के अनुसार संचालित की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देशित किया है कि ग्राम सभाओं का आयोजन गंभीरता और प्रभावी सहभागिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Latest news
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र....गांव म... 41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक....टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के ल... राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा...56 ग्रामों के 799 बि... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच....उच्च जोखिम... मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास, हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात...पुनर्वासि... प्री बी.एड. एवं बी.एस.सी.नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को...17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों प... “ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़.... रायगढ़ ... दुर्गम पहाड़ों के बीच सेवा का जज्बाः शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी...महतारी व... जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर...कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधि... वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद