सट्टेबाज की तस्वीर और राजनीति

सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब

रायगढ़:- सट्टा सिंडिकेट के आरोपी के साथ तस्वीर को आधार बनाकर अपराधियों को प्रश्रय देने का स्तरहीन आरोप लगाने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा पलटवार किया है। श्री चौधरी ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस की दोगली राजनीति को बेनकाब किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सीधा सवाल करते हुए पूछा भूपेश बघेल जी! आपने एक सट्टेबाज द्वारा मेरे और मुख्यमंत्री जी के साथ पोस्ट की गई तस्वीर को आधार बनाकर अपराधियों को प्रश्रय देने का स्तरहीन आरोप लगाया। आश्चर्य है कि प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए अनर्गल झूठ का सहारा ले रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि वे उसी आरोपी की तस्वीरें कांग्रेस सरकार के उपमुख्यमंत्री रहे टी.एस. सिंहदेव और मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल के साथ साझा कर रहे हैं। “एक तस्वीर में तो वह कांग्रेस के पूरे कुनबे के साथ मुस्कुराता खड़ा है। टीएस सिंहदेव जी वाली तस्वीर में तो उसकी पहुँच बेडरूम तक दिखाई दे रही है, मानो वह उनकी किचन कैबिनेट का हिस्सा हो। भूपेश बघेल जी, अब आप क्या कहेंगे? क्या अपने नेताओं पर भी वही आरोप लगाएंगे जो हम पर लगा रहे थे? क्या आप इन तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे?” सार्वजनिक जीवन से जुड़ी सच्चाई बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा जब रोज अपने विधानसभा क्षेत्र में 200-400 माताएं-बहनें, युवा-बुजुर्ग आपके साथ तस्वीर खिंचवाते हैं, तो हर एक का बैकग्राउंड वेरीफाई करके ही मिलना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं होता। भूपेश जी, राजनीति में असली गुनाह अपराधी को जानते-बूझते संरक्षण देना है, जो आपकी सरकार पांच साल तक देती रही। कार्रवाई को असली सबूत बताते हुए श्री चौधरी ने पूछा अगर हमारी सरकार इस व्यक्ति को प्रश्रय दे रही होती, तो क्या आज रायगढ़ पुलिस 1 करोड़ नकदी, नोट गिनने की मशीन और डिजिटल सबूतों के साथ इस सिंडिकेट को नेस्तनाबूद कर पाती? मैंने खुद आपके पोस्ट करने से 5-6 घंटे पहले ही इस बहादुरी के लिए रायगढ़ पुलिस को बधाई दी थी, क्योंकि भाजपा के लिए अपराधी को प्रश्रय देने के बजाय उस पर कानूनी कार्रवाई करना प्राथमिकता है। कांग्रेस-भाजपा की राजनीति का फर्क गिनाते हुए उन्होंने कहा भूपेश जी, आपकी सरकार में महादेव ऐप के आरोपी मुख्यमंत्री निवास में पनाह पाते थे। शराब घोटाले के सरगना ED की चार्जशीट के बाद भी आपके साथ मंच साझा करते थे। कोयला लेवी के आरोपी CMO से पूरा सिस्टम चलाते थे। आपकी सरकार अपराधियों की ढाल बनी रही, और हमारी सरकार अपराधियों पर काल बनकर टूट रही है। रायगढ़ की जनता आज भी सिहर उठती है कि आपके राज में पुलिस अपराधियों की संरक्षक ही नहीं, संचालक भी बन गई थी। जुआ-सट्टा सबका संचालन पुलिस ही करवाती थी। आज वही पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ रही है, यही प्रदेश की जनता के लिए सुशासन है। विपक्ष को नसीहत देते हुए श्री चौधरी ने कहा भूपेश बघेल जी, याद रखिए। जब अपराधी पर कार्रवाई हो तो विपक्ष को पुलिस का मनोबल बढ़ाना चाहिए, न कि अपराधी के बहाने सरकार को झूठा बदनाम करना चाहिए। विपक्ष का आक्रामक होकर आरोप लगाना तब जायज माना जा सकता है, जब कार्रवाई न हो रही हो, जो आपकी सरकार के समय की हालत थी।”जनता सब देख रही है, सब समझ रही है। इसीलिए पूरे देश और प्रदेश में कांग्रेस का यह हश्र हो रहा है। जब तक आप झूठ और नफरत की सियासत नहीं छोड़ेंगे, जनता आपको माफ नहीं करेगी। श्री चौधरी ने दोहराते हुए कहा भाजपा राज में कानून का राज है। यहां अपराधी की तस्वीर किसी के साथ हो, अपराधी के लिए असली मंजिल सिर्फ जेल है। क्योंकि हमारे लिए कुर्सी नहीं, छत्तीसगढ़ का भविष्य बड़ा है।”

Latest news
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र....गांव म... 41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक....टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के ल... राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा...56 ग्रामों के 799 बि... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच....उच्च जोखिम... मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास, हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात...पुनर्वासि... प्री बी.एड. एवं बी.एस.सी.नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को...17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों प... “ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़.... रायगढ़ ... दुर्गम पहाड़ों के बीच सेवा का जज्बाः शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी...महतारी व... जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर...कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधि... वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद