होटल जानकी में शराब रेड

शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा “ऑपरेशन आघात” के तहत  होटल में थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, होटल मैनेजर गिरफ्तार

काउंटर से भारी मात्रा में बीयर, अंग्रेजी शराब और बिक्री रकम जब्त, थाना कोतवाली में आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई

14 मई, रायगढ़* । रायगढ़ जिले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कल नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना साइबर और थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने रामलीला मैदान स्थित जानकी होटल में शराब रेड कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल का मैनेजर काउंटर पर अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां होटल मैनेजर सुरेन्द्र पटेल काउंटर पर मौजूद मिला। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने शराब बिक्री करना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान काउंटर में रखे थैलों से 05 नग सीम्बा बीयर, 01 नग ग्रांड फादर बीयर, 07 नग हंटर बीयर, 06 नग केन बीयर, 01 बोतल ब्लेंडर स्प्राइड, 01 बोतल सिग्नेचर, 01 बोतल मैजिक मोमेंट तथा 01 बोतल ओल्ड हैबिट अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कुल 13.100 बल्क लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,350 रुपये है, साथ ही बिक्री रकम 500 रुपये जब्त किए गए। आरोपी सुरेन्द्र पटेल, पिता शिव कुमार पटेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी कटनी मध्यप्रदेश, हाल मुकाम जानकी होटल रायगढ़ के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर थाना कोतवाली में कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी सुखनंदन पटेल, थाना साइबर प्रभारी विजय चेलक सहित थाना साइबर और कोतवाली स्टाफ थाना साइबर के सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक करूणेश राय , बृजलाल गुर्जर , रूपराम पटेल, आरक्षक जगमोहन ओगरे, पुष्पेन्द्र जाटवर , मनोज पटनायक , गोविंद पटेल थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा और कमलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : *“अवैध शराब कारोबार, नशे और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्तियों पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”*

Latest news
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र....गांव म... 41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक....टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के ल... राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा...56 ग्रामों के 799 बि... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच....उच्च जोखिम... मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास, हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात...पुनर्वासि... प्री बी.एड. एवं बी.एस.सी.नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को...17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों प... “ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़.... रायगढ़ ... दुर्गम पहाड़ों के बीच सेवा का जज्बाः शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी...महतारी व... जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर...कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधि... वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद