कार्यवाही...

आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा…औचक निरीक्षण में सामने आई अनियमितताएं

रायगढ़, 14 मई 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही बरतने वाले कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास रायगढ़ द्वारा शहर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें केंद्र संचालन में गंभीर अनियमितताएं और जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने संबंधित कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के एक दिवस के मानदेय में कटौती करने के आदेश जारी किए हैं।
निरीक्षण के दौरान एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत कयाघाट बी, सिंघल सॉमिल, सरईभदर एवं गांधीनगर सी आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जांच में पाया गया कि कई केंद्रों में संचालन कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा था। केंद्र संचालन में लापरवाही पाए जाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इन पर हुई कार्रवाई
प्रशासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र कयाघाट बी की कार्यकर्ता श्रीमती मेनका कुर्रे एवं सहायिका निकिता चौहान, सिंघल सॉमिल केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता वारे एवं सहायिका श्रीमती राजमति माली, सरईभदर केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती पदमा सारथी एवं सहायिका श्रीमती सोनी जायसवाल तथा गांधीनगर सी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती शिवनंदनी भास्कर एवं सहायिका श्रीमती सीमा बर्मन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 14 मई 2026 के एक दिवस के मानदेय की कटौती के आदेश जारी किए गए हैं।

लापरवाही पर प्रशासन की सख्त चेतावनी
जिला प्रशासन ने कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे में केंद्र संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और मॉनिटरिंग लगातार जारी रहेगी तथा भविष्य में भी लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Latest news
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र....गांव म... 41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक....टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के ल... राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा...56 ग्रामों के 799 बि... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच....उच्च जोखिम... मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास, हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात...पुनर्वासि... प्री बी.एड. एवं बी.एस.सी.नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को...17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों प... “ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़.... रायगढ़ ... दुर्गम पहाड़ों के बीच सेवा का जज्बाः शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी...महतारी व... जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर...कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधि... वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद