कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन

राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन…तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी…राजस्व अपील प्रकरणों के प्रभावी संचालन हेतु जारी हुआ आदेश

रायगढ़, 14 मई 2026/ कलेक्टर रायगढ़ द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए प्रशासनिक कार्य विभाजन संबंधी आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 में हुए संशोधन के तहत अपील प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण कार्य हेतु अधिकारियों को तहसीलवार जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो को लैलूंगा, मुकड़ेगा एवं खरसिया तहसीलों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अपर कलेक्टर श्री रवि राही को घरघोड़ा, तमनार, धरमजयगढ़, छाल एवं कापू तहसीलों का प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी अपने प्रभार क्षेत्र में लंबित राजस्व अपील प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण कार्य को प्राथमिकता से सुनिश्चित करेंगे, ताकि आमजनों को त्वरित राहत मिल सके। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Latest news
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र....गांव म... 41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक....टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के ल... राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा...56 ग्रामों के 799 बि... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच....उच्च जोखिम... मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास, हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात...पुनर्वासि... प्री बी.एड. एवं बी.एस.सी.नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को...17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों प... “ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़.... रायगढ़ ... दुर्गम पहाड़ों के बीच सेवा का जज्बाः शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी...महतारी व... जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर...कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधि... वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद