सड़क निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति

पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण…डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति…सड़क निर्माण से विकास को मिलेगी रफ्तार, मुख्य मार्गों से मजबूत होगा गांवों का संपर्क

रायगढ़, 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप रायगढ़ जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों, किसानों, एवं जन भावनाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड धरमजयगढ़ अंतर्गत पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में डब्ल्यू.बी.एम. सड़क निर्माण के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से 80 लाख 89 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण कार्य के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को कार्य एजेंसी नियुक्त किया गया है। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और लोगों ने इसे ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग लंबे समय से ग्रामीणों के लिए आवागमन की बड़ी समस्या बना हुआ था। बरसात के दिनों में यह मार्ग और अधिक कठिन हो जाता था, जिससे ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इस सड़क के निर्माण से सबसे अधिक लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्हें स्कूल आने-जाने में अब आसानी होगी। वहीं गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी सुविधा मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और मजबूत होगी। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में राहत मिलेगी और धान बेचने के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर तरीके से जुड़ सकेगा। जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएमएफ मद का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Latest news
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र....गांव म... 41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक....टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के ल... राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा...56 ग्रामों के 799 बि... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच....उच्च जोखिम... मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास, हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात...पुनर्वासि... प्री बी.एड. एवं बी.एस.सी.नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को...17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों प... “ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़.... रायगढ़ ... दुर्गम पहाड़ों के बीच सेवा का जज्बाः शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी...महतारी व... जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर...कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधि... वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद