नहीं रहीं श्रीमती बसंती देवी गोयल…98वर्ष की आयु में ग्राम महापल्ली में हो गया निधन…पूर्वांचल में शोक की लहर

रायगढ़। कोतरलिया के प्रतिष्ठित नागरिक स्वर्गीय श्री पन्नालाल जी गोयल की धर्मपत्नी श्रीमती बसंती देवी गोयल का आज तड़के प्रातः चार (4 :00) बजे 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
श्रीमती बसंती देवी गोयल मिलनसार एवम धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं।
वे स्वर्गीय श्री श्यामलाल अग्रवाल (कोतरलिया), श्री रामावतार अग्रवाल (महापल्ली), स्वर्गीय श्री राजेंद्र अग्रवाल चेंबर, (कबीर चौक रायगढ ) एवं श्री सुभाष गोयल (रायगढ़) की माताश्री थी ।
वे मुकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल (कोतरलिया), मनोज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल , डॉ. सतीश अग्रवाल(महापल्ली) जय प्रकाश अग्रवाल, सुरज अग्रवाल एवं दीपेश अग्रवाल (रायगढ) की दादी मां थीं ।
उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान महापल्ली से निकाली गई तथा सुखामुड़ा तालाब स्थित मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया जहां उनके द्वितीय सुपुत्र रामावतार अग्रवाल ने मुखाग्नि दी । शवयात्रा में परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में शहर एवं गांव से प्रबुद्ध जन शामिल हुए।





