लोइंग में आयोजित सुशासन तिहार में समस्याओं का अंबार

लोइंग में आयोजित सुशासन तिहार में खुलकर आया पूर्वांचल की समस्याएं..रायगढ़ जामगांव सड़क पर भारी वाहन बंद करने के साथ बड़े झाड़ जंगल की अवैध पेड़ कटाई का हुआ उजागर, वन रक्षक को हटाने की मांग


रायगढ़ । रायगढ़ पूर्वांचल के ग्राम लोइंग में आयोजित सुशासन तिहार में लोग खुलकर अपनी अपनी समस्याएं रखी । वहीं सार्वजनिक हित की समस्याएं भी खुलकर आया सामने । ग्राम पंचायत महापल्ली के शासकीय वन भूमि की अवैध पेड़ कटाई को लेकर आवेदन जन समस्या निवारण शिविर में आया है जिसमें कहा गया है कि जंगल की हरी भरी पेड़ों को ग्रामीण काट कर जलावन बना रहे हैं वही प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए सेंट्रिंग सामग्री के उपयोग के लिए हरे भरे पेड़ों को काटा जा रहा है। वन रक्षक इस गांव के जंगल सुरक्षा के लिए कभी आता नहीं है। वन समिति भी निष्क्रिय हो गई है ऐसे में वन रक्षक के तबादला के साथ साथ वन समिति के पुनर्गठन करने की मांग की गई है। दूसरी सबसे बड़ी मांग यातायात एवं परिवहन विभाग को लेकर है। रायगढ़ महापल्ली जामगांव सड़क पर भारी वाहन चलने से उपजे ट्रैफिक समस्या को लेकर है। प्रातः 5 बजे से शाम 6 बजे तक इस सड़क मार्ग पर भारी वाहन चलाने से रोकने की मांग की गई है। आपको बता दें कि रायगढ़ से जामगांव सड़क मार्ग पर अनेक स्कूल संचालित हो रही है जो सड़क किनारे स्थित है ऐसे में छोटे बच्चों सहित स्कूली छात्रों को दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता। रायगढ़ पूर्वांचल में आए दिनों हो रहे उपद्रवी तत्वों तथा अन्य वारदातों को देखते हुए महापल्ली में पुलिस चौकी स्थापना की मांग भी की गई है।आपको बता दें वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा ग्राम महापल्ली में पुलिस चौकी स्थापना की घोषणा भी पूर्व में की गई थी लेकिन आज तक अमलीजामा नहीं हुआ है। सपनाई डायवर्शन नहर जिसका मरम्मत कार्य चल रहा है,तीन स्थानों पर पाइप ढोल बिछा कर आवागमन सुगम करने तथा समीर के बाड़ी से होते हुए नए निर्माण के लिए प्रस्तावित स्टेडियम के पास तक नहर के एक साईड मेड़ को वाहन चलाने लायक बनाने के लिए भी ग्रामीणों ने मांग की है।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...