सुशासन तिहार में हुआ त्वरित निराकरण

सुशासन तिहार में जीवराज पटेल की समस्या का हुआ त्वरित निराकरण…सूखे पेड़ों के खतरे से मिली राहत, प्रशासन ने दिखाई तत्परता

रायगढ़, 5 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत रायगढ़ विकासखंड के ग्राम लोइंग में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम निवासी श्री जीवराज पटेल की वर्षों पुरानी समस्या का त्वरित समाधान किया गया। श्री पटेल के घर के समीप लंबे समय से 7 सूखे पेड़ खड़े थे, जो कभी भी गिर सकते थे। इन पेड़ों के कारण उनके परिवार के लिए लगातार खतरा बना हुआ था और यह समस्या लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई थी।
शिविर में आवेदन प्राप्त होते ही प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं नोडल अधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पेड़ों की कटाई हेतु तत्काल अनुमति जारी की गई, जिससे आवेदक को तत्काल राहत मिली। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे शासन के प्रति जनविश्वास लगातार सुदृढ़ हो रहा है और प्रशासन एवं आमजन के बीच संवाद और सहभागिता को नई मजबूती मिल रही है।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...