आबकारी विभाग ने ने की कारवाही

अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई…85 लीटर शराब और 225 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त

रायगढ़, 5 मई 2026/ जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में टीम ने 4 मई को आबकारी वृत्त घरघोड़़ा क्षेत्र में छापेमारी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवगांव निवासी 37 वर्षीय कार्तिक कुंवर को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। टीम ने उसके कब्जे से लगभग 10 लीटर महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 2 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा, ग्राम सोहाई के जंगल क्षेत्र में अवैध शराब भट्टी की सूचना पर भी विभाग ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान करीब 75 लीटर हाथ भट्टी शराब और 225 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया। पूरे मामले की जांच जारी है।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...