औषधि दुकानों पर जांच

“सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत औषधि दुकानों पर सघन जांच…नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई, प्रशासन की सख्ती जारी

रायगढ़, 5 मई 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा “सही दवा-शुद्ध आहारदृयही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के अंतर्गत जिले में औषधि दुकानों की सघन जांच की गई। इस दौरान विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर दवाओं के भंडारण, बिक्री एवं गुणवत्ता संबंधी मानकों की बारीकी से जांच की गई। अभियान के तहत रजा मेडिकल-2 जूटमिल, बालाजी मेडिकल स्टोर, श्री पटेल मेडिकल स्टोर, शैल मेडिकोज, गर्ग मेडिकल एवं सिद्धी विनायक मेडिकल स्टोर कुल 6 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा नियमावली 1945 के प्रावधानों के तहत दुकानों के संचालन की स्थिति का परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संदिग्ध दवाओं के क्रय-विक्रय, भंडारण व्यवस्था एवं दस्तावेजों की जांच की गई। आवश्यकतानुसार नमूने लेकर परीक्षण हेतु भेजे गए तथा संबंधित प्रतिष्ठानों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर्स से ही दवाएं खरीदें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल विभाग को दें।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...