एम एस पी पब्लिक स्कूल का परचम

कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में एम एस पी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

रायगढ़। 17 अप्रैल, 2026 दिन गुरुवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम में एम एस पी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

इस वर्ष कुल 23 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम संतोषजनक एवं प्रशंसनीय रहा। परिणाम का विवरण निम्नानुसार है — 90% से अधिक अंक – 1 विद्यार्थी। 80% – 90% – 8 विद्यार्थी। 70% – 80% – 6 विद्यार्थी। 60% – 70% – 6 विद्यार्थी। 60% से कम – 2 विद्यार्थी।

विद्यालय का समग्र परिणाम अच्छा रहा तथा अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश चंद्र चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सतत सहयोग को दिया।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...