प्रेरिता महिला समिति की वार्षिकोत्सव

प्रेरिता महिला समिति एनटीपीसी लारा की वार्षिकोत्सव उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया

रायगढ़। एनटीपीसी लारा की महिलाओं की सामाजिक संगठन प्रेरिता महिला समिति (PMS) का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर एवं अध्यक्षा प्रेरिता महिला समिति श्रीमती रेखा ठाकुर द्वारा श्री केशब चंद्र सिंघा रॉय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं श्रीमती रूपा सिंघा रॉय, उपाध्यक्ष प्रेरिता महिला समिति तथा अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्रीमती रेखा ठाकुर ने समिति की वार्षिक कार्य योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा समाज कल्याण कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से करने की इच्छा व्यक्त की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखलाव में “नृत्य धारा – युगों से आज तक” थीम पर महिलाओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुति पेश की गईं, जिसमें चार युगों – सत्य युग, त्रेता युग, द्वापर युग और कलयुग – की यात्रा को खूबसूरती से दिखाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, पंजाबी डांस और हरियाणवी डांस, और पुराने फिल्म गीत पर रेट्रो डांस की शानदार परफॉर्मेंस शामिल थीं, जो कि भारतीय संस्कृति की विभिधता में एकता की भावना को दिखाया गया था। इसके साथ कर्मचारियों के लिए मज़ेदार गेम्स ने भी सेलिब्रेशन में खुशी और हंसी बढ़ा दी, जिससे इवेंट और भी दिलचस्प हो गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री सुभाष ठाकुर ने समिति की सामुदायिक विकास की कार्यों की सराहना करते हुए इसको और प्रशस्त और व्यापक करने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या मिश्रा, तृप्ति पाएगी, महा सचिव श्रीमती ममता साहू समेत सभी सदस्याएं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...