उप कोषालय अधिकारी पर लगा आरोप

उपकोषालय अधिकारी पर रिश्वतखोरी का लगा गंभीर आरोप , डिलवरी क्लेम के लिए 5 हजार ऑनलाइन पेमेंट

लैलूंगा / रायगढ़ जिले के घरघोड़ा उपकोषालय में रिश्वतखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि उपकोषालय में पदस्थ अधिकारी मुकेश नायक ने एक महिला कर्मचारी से मेडिकल बिल पास कराने के एवज में रिश्वत की मांग की और अंततः 5000 रुपये वसूल लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजेश कुमार पटनायक ने बताया कि उनकी पत्नी सिम्मी पटनायक (सहायक ग्रेड-03) ने सिजेरियन डिलीवरी के बाद 44,425 रुपये का मेडिकल क्लेम प्रस्तुत किया था। आरोप है कि बिल पास करने के लिए संबंधित अधिकारी ने 20 प्रतिशत कमीशन की मांग की। शिकायत के मुताबिक, पहले 10,000 रुपये की मांग की गई, जिसे बाद में 8000 रुपये तक कम किया गया और अंततः दबाव बनाकर 5000 रुपये ले लिए गए। खास बात यह है कि यह लेन-देन डिजिटल माध्यम से किया गया। आरोप है कि व्हाट्सएप के जरिए नंबर भेजकर फोनपे के माध्यम से राशि ट्रांसफर कराई गई, जिसके बैंक स्टेटमेंट, चैट और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे सबूत भी मौजूद बताए जा रहे हैं। सूत्रों का यह भी दावा है कि क्षेत्र के विभिन्न विभागों में बिल पास कराने के लिए कमीशन लेने की यह प्रथा आम हो चुकी है। कई मामलों में फाइलों को जानबूझकर लंबित रखा जाता है, जिससे संबंधित कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा सके।
पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और कलेक्टर रायगढ़ से की है तथा निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो भ्रष्टाचार और अधिक बढ़ेगा।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है और दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...