अग्नि शमन दिवस पर कार्यक्रम

एम एस पी पब्लिक स्कूल में अग्नि शमन दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा प्रशिक्षण का सफल आयोजन

रायगढ़। 15 अप्रैल, 2026 दिन बुधवार को एम एस पी पब्लिक स्कूल परिसर में अग्नि शमन दिवस के अवसर पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ को आग लगने की स्थिति में सतर्कता, बचाव एवं प्राथमिक उपचार संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करना था।

प्रशिक्षण के दौरान एम एम पी स्टील एंड पावर लिमिटेड के सेफ्टी डिपार्टमेंट के सीनियर डी जी एम श्री बिजय कुमार साहू एवं उनकी टीम द्वारा आग लगने के संभावित कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी (इवैक्युएशन) की प्रक्रिया का विस्तृत प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सतीश चंद्र चौधरी जी ने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा जागरूकता ही किसी भी आपदा से बचाव का प्रथम कदम है। उन्होंने सभी से अपील की कि सीखी गई जानकारी को व्यवहार में लाएँ और दूसरों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ ।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...