अवैध ताड़ी बेचते पकड़ाया

“ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के रूप में ताड़ी विक्रय पर रायगढ़ में पहली बड़ी कार्रवाई, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त… ग्राम सुपा में ढाबा के पास अवैध बिक्री करते आरोपी को पुसौर पुलिस ने दबोचा… तेलंगाना निवासी आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में भेजा गया जेल

🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “ऑपरेशन आघात के तहत सभी प्रकार के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी”

  14 अप्रैल, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में ग्राम सुपा में ताड़ी के अवैध कारोबार पर पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

  पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सुपा में वेलकम ढाबा के पास सैदुलु करिंगुला द्वारा अवैध रूप से ताड़ी का विक्रय के लिए ग्राहक इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से विभिन्न रंग के कुल 11 प्लास्टिक जरीकेनों में भरी 265 लीटर अवैध ताड़ी बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 10,600 रुपये है। जब्त सामग्री को गवाहों के समक्ष सील बंद किया गया।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

  आरोपी सैदुलु करिंगुला पिता मलैया करिगुला, निवासी ग्राम अकाराम थाना साली गौरारंग जिला नलगोंडा (तेलंगाना) हाल मुकाम ग्राम सुपा के विरुद्ध धारा 34(1), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

  इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, सहायक उप निरीक्षक प्रेम साय भगत, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, बिहारी एक्का तथा आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा एवं दिलीप सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

  नशे के रूप में विक्रय की जा रही ताड़ी पर जिले में यह पहली कार्रवाई है। रायगढ़ पुलिस ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत सभी प्रकार के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई करेगी और इस प्रकार की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...