पना संक्रांति पर हनुमान जी की पूजा अर्चना

पना संक्रांति पर हनुमान मंदिर में की गई पूजा अर्चना, दोपहर में जुटे किसान और सुनी पंडित जी से नव पंजिका , आज से खरीफ फसल की तैयारी


रायगढ़। रायगढ़ जिला उड़ीसा संस्कृति से ओत प्रोत है। खेती किसानी भी ओड़िया पंजिका और संस्कृति के आधार पर की जाती है। 14 अप्रैल को मेष संक्रांति यानी पना संक्रांति हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ मनाई गई। पूर्वांचल के ग्राम महापल्ली स्थित श्री ग्राम गुड़ी हनुमान मंदिर में विधिवत हनुमान जी की पूजा अर्चना होम यज्ञ किया गया। यह कार्य यजमान ग्राम गौंटिया प्रमोद गुप्ता द्वारा पंडित जितेंद्र पंडा और मंदिर पुजारी चंद्रकांत दास बैरागी के सुमधुर मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया गया। दोपहर तीन बजे मंदिर परिसर में गांव के वरिष्ठ जन कृषक बंधु इकट्ठा हुए और अपने पंडित जी के मुखारविंद से नव पंजिका श्रवण किया । आपके बता दें कि मेष संक्रांति के साथ ही ओड़िया मास भी प्रारंभ हो जाता है। पंडित जितेंद्र कुमार पंडा ने सभी किसानों को नव वर्ष की देव मंडल की जानकारी सुनाई और नव वर्ष में वर्षा की जानकारी, फसल की जानकारी के साथ साथ धान बोआई प्रथम मुष्टि छूने की तिथि के साथ कृषकों व परिवार के नाम राशि सुझाई गई । जिस किसान का नाम मुष्टि छूने के लिए शुभ नहीं होता है तो वह अपने परिवार के दूसरे सदस्य का नाम सुझाता है ताकि शुभ दिवस पर बोआई की जा सके और अच्छा फसल उत्पादन प्राप्त कर सके । पंडित जितेंद्र कुमार पंडा ने बताया कि इस बार पचास दिन वर्षा है तथा फसल उत्पाद प्रभावित होगी । मुष्टि छूने के लिए 10 जून बुधवार तथा 17 जून बुधवार 2026 शुभ दिवस बताया गया है। ग्राम महापल्ली के किसान इस दिवस पर धान बोआई प्रारंभ करेंगे ।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...