कांग्रेस का बूथ चलो अभियान

तमनार में ‘बूथ चलो अभियान’ से कांग्रेस संगठन को मिली नई ऊर्जा,….जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, विधायक विद्यावती सिदार और महामंत्री दीपक मंडल ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

रायगढ़/तमनार। कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तमनार ब्लॉक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष नरसिंह साहू तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार के द्वारा “बूथ चलो अभियान” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार एवं जिला प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि तमनार ब्लॉक में पार्टी के प्रति जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी चुनावों में जीत की नींव बूथ स्तर पर मजबूत संगठन से ही रखी जाती है। इसी उद्देश्य के साथ “बूथ चलो अभियान” के माध्यम से हर पंचायत और हर बूथ पर सक्रिय कमेटियों के गठन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है और संगठन की मजबूती ही इस संघर्ष की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराएं तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें।
वहीं विधायक विद्यावती सिदार ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत संगठन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी भूमिका चुनाव के साथ-साथ जनसेवा में भी अहम होती है।
प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर उन्हें नेतृत्व का अवसर देना कांग्रेस की परंपरा रही है। इससे संगठन में नई ऊर्जा और विचारों का संचार होता है।
कार्यक्रम के दौरान बूथ एवं पंचायत कमेटियों के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी दिनों में संगठन विस्तार के लिए ठोस कार्ययोजना भी तैयार की गई। तमनार में आयोजित “बूथ चलो अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की एक ठोस पहल के रूप में सामने आया है। इससे यह स्पष्ट है कि पार्टी आगामी समय में संगठनात्मक मजबूती के बल पर जनसमर्थन को और अधिक व्यापक बनाने की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
तमनार में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पूरे आयोजन में जोश और उत्साह का माहौल रहा, जिससे यह संकेत मिलता है कि संगठन जमीनी स्तर पर लगातार मजबूत हो रहा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा नए और युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की नीति के तहत उन्हें बूथ और पंचायत स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी जा रही है, जिससे संगठन में नई सोच और ऊर्जा का समावेश हो रहा है।
46 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
कार्यक्रम के दौरान 46 नए लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें। संगठन की मुख्यधारा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उन्हें प्रेरित किया है। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में वर्तमान सरपंच, पूर्व सरपंच तथा बूथ,सेक्टर और मंडल स्तर के नव युवा और महिलाएं शामिल रही। कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, विधायक विद्यावती सहित कांग्रेस नेताओं ने अंग वस्त्र और माला पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया है।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...