राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह

एनटीपीसी लारा में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ

रायगढ़। ग्रीष्म ऋतु की आगमन के साथ आगजनी की जैसी घटना घटित होते हुए जान माल का नुकसान होता है। ऐसी घटना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एनटीपीसी लारा प्लांट के केऔसुब अग्निशमन केन्द्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर आदरणीय श्री सुभाष ठाकुर (परियोजना प्रमुख) एवं एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, उप कमाण्डेंट श्री महावीर सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट/अग्नि श्री देवेन्द्र नाथ सिंह और सीआईएसएफ के अन्य अधिकारीगण और बल सदस्य उपस्थित थे। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा अग्निशमन सेवा का शुभारम्भ किया गया तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बॉम्बे डॉक यार्ड में आगजनी से शहीद हुये फायर ब्रिगेड के सभी कर्मचारियों के सम्मान में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सप्ताह के अन्र्तगत होने वाले प्रोग्राम के बारे में बताया गया जिसमें स्कूल के बच्चें, महिलायें, वर्करस और अन्य एजेंसियो को अग्नि से होने वाले नुकसान से बचाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...