एकमुश्त तीन माह खाद्यान्न वितरण

तीन माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण की तैयारी…15 अप्रैल तक अग्रिम भंडारण पूर्ण करने के निर्देश…665 उचित मूल्य दुकानों में होगा सुचारु वितरण

खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

समन्वय और सतत मॉनिटरिंग पर दिया गया जोर

रायगढ़, 7 अप्रैल 2026/ कलेक्टर के निर्देशानुसार आज अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने खाद्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अपर कलेक्टर ने कहा कि जिले की सभी 665 उचित मूल्य दुकानों में आगामी तीन माह का खाद्यान्न एकमुश्त भंडारित कर उसका सुचारु वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह के भंडारण कार्य को शीघ्र पूर्ण करते हुए सभी उचित मूल्य दुकानों में “चावल उत्सव” आयोजित किया जाए और हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। साथ ही शेष दो माह के खाद्यान्न भंडारण कार्य को 15 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर ने सभी गोदामों में भंडारण एवं वितरण के लिए पर्याप्त संख्या में हमाल उपलब्ध रखने, परिवहन हेतु पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कार्य में तेजी लाने के लिए अवकाश के दिनों में भी गोदाम खुले रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा, जिससे भंडारण और वितरण प्रक्रिया सुव्यवस्थित रुप से हो सके। साथ ही कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।बैठक में खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह, सहायक खाद्य अधिकारी राबिया खान, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, सभी एएफओ/एफआई, जिले के सभी प्रदाय केंद्रों के प्रभारी, स्टेट वेयर कॉर्पोरेशन के नोडल अधिकारी, शाखा प्रबंधक एवं समस्त परिवहनकर्ता उपस्थित रहे।

Latest news
एम एस पी पब्लिक स्कूल में अग्नि शमन दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा प्रशिक्षण का सफल आयोजन ग्रामीण प्रतिभा का कमाल: श्री स्वामी नारायण गुरुकुल स्कूल एनटीपीसी लारा की छात्रा स्नेहा पण्डा ने 10... “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के रूप में ताड़ी विक्रय पर रायगढ़ में पहली बड़ी कार्रवाई, 265 लीटर अवैध ताड... जनसमस्या निवारण शिविर: प्रभावी प्रशासनिक पहल से सशक्त हुआ जनविश्वास...प्रथम चरण में 7 हजार से अधिक आ... डिजिटल जनदर्शन ‘डिजि मितान’ का शुभारंभ: सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में जिला प्रशासन की अ... पना संक्रांति पर हनुमान मंदिर में की गई पूजा अर्चना, दोपहर में जुटे किसान और सुनी पंडित जी से नव पंज... रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा... लोक सेवा केंद्र की आड़ में ... तमनार में ‘बूथ चलो अभियान’ से कांग्रेस संगठन को मिली नई ऊर्जा,....जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, विधायक ... एनटीपीसी लारा में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा प...