भाजपा किसान मोर्चा की बैठक

भाजपा किसान मोर्चा के गठन का उद्देश्य किसानों की हितों की रक्षा – ललित यादव…जिला भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

रायगढ़ ।भाजपा किसान मोर्चा के गठन के बाद नए पदाधिकारियों के परिचय हेतु आवश्यक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। इस संबंध की जानकारी देते हुए किसान मोर्चा अध्यक्ष ललित यादव ने कहा भाजपा किसान मोर्चा के गठन का उद्देश्य किसानों की हितों का संवर्धन करना हैं। इसके साथ साथ किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र के उत्तरोत्तर विकास हेतु सतत नित नए प्रयास करना। परिचयात्मक बैठक के दौरान किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व देते हुए संगठन कार्य शैली के संबंध में जानकारी दी गई। सभी पदाधिकारियों को नए दायित्व की बधाई दी गई। बैठक के दौरान इस बात पर प्रकाश डाला गया कि मोदी सरकार ने किसान हित के लिए बड़े फ़ैसले लिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, खाद और बीज पर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी दिए जाने हेतु बड़े निर्णय लिए गए। साय सरकार किसानों के उत्थान और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। साय सरकार ने ना केवल मोदी को गारंटी को पूरा किया बल्कि पुराने बोनस का भुगतान किया गया। धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि रकबे में वृद्धि कर किसानों एक एक दाना धान खरीदने का काम साय सरकार ने किया है। इस दौरान राकेश तिवारी प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा,लाल संतोष सिंह (संभाग प्रभारी) अनील अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा, रत्थु गुप्ता प्रदेश मंत्री विकास केडिया एवं जतिन साव जिला महामंत्री भाजपा रायगढ़ ,विलिष गुप्ता व विनायक पटनायक (जिला उपाध्यक्ष), किसान मोर्चा प्रकल्प से प्रदेश संयोजक टीकाराम पटेल ,रमेश बेहरा,गौरांग साव ,परेश्वर प्रधान (जिला संयोजक) के साथ प्रदेश के अन्य मोर्चे के प्रभारीयो की मौजूदगी रही।जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा ललित यादव की अध्यक्षता में यह बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।राजीव बेहरा, दीपक गुप्ता महामंत्री, किसान मोर्चाइंजी. दीपक दिनकर
जिला सोशल मीडिया प्रभारीकिसान मोर्चा प्रदेश किसान मोर्चा आई टी सेल सतवीर सिंह टीकाराम पटेल नीतीश चौहथा राजकुमार छतर घनश्याम पटेल का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Latest news
एम एस पी पब्लिक स्कूल में अग्नि शमन दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा प्रशिक्षण का सफल आयोजन ग्रामीण प्रतिभा का कमाल: श्री स्वामी नारायण गुरुकुल स्कूल एनटीपीसी लारा की छात्रा स्नेहा पण्डा ने 10... “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के रूप में ताड़ी विक्रय पर रायगढ़ में पहली बड़ी कार्रवाई, 265 लीटर अवैध ताड... जनसमस्या निवारण शिविर: प्रभावी प्रशासनिक पहल से सशक्त हुआ जनविश्वास...प्रथम चरण में 7 हजार से अधिक आ... डिजिटल जनदर्शन ‘डिजि मितान’ का शुभारंभ: सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में जिला प्रशासन की अ... पना संक्रांति पर हनुमान मंदिर में की गई पूजा अर्चना, दोपहर में जुटे किसान और सुनी पंडित जी से नव पंज... रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा... लोक सेवा केंद्र की आड़ में ... तमनार में ‘बूथ चलो अभियान’ से कांग्रेस संगठन को मिली नई ऊर्जा,....जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, विधायक ... एनटीपीसी लारा में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा प...