आपरेशन अंकुश के तहत जुआ रेड

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत बरपाली जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी जुआ रेड, चार जुआरी गिरफ्तार… जुआ रेड में जुआरियों से नगदी 10,600 रुपये, तीन मोबाइल और पांच मोटरसाइकिल जब्त

🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई

12 मार्च, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सामाजिक बुराइयों जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल शाम पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र अंतर्गत बरपाली के जंगल में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी रैरूमाखुर्द स्टाफ की विशेष टीम गठित कर तत्काल रेड कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने बरपाली जंगल में ईमली के पेड़ के पास घेराबंदी कर दबिश दी, जहां कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी जंगल की ओर भाग निकले, जबकि मौके से चार जुआरियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम *1) सालिकराम सारथी पिता स्व. धनीराम सारथी उम्र 55 वर्ष निवासी गिधकालो थाना कांपू जिला रायगढ़, 2) देव प्रसाद राठिया पिता हरिभूषण राठिया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गनपतपुर चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़, 3) श्रीकांत यादव पिता वृंदावन यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम चरखापारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़, 4) निरंजन यादव पिता भुवन यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चरखापारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़* बताया। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से *जुमला नगदी रकम 10,600 रुपये, 52 पत्ती ताश की 3 गड्डी, एक दरी, एक काला थैला, तीन मोबाइल फोन (दो वीवो एंड्रॉयड एवं एक जियो कीपैड) तथा पांच मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। जब्त वाहनों में बजाज प्लेटिना CG-13 BG-9618, हीरो HF डिलक्स CG-14 MR-8099, विक्रांता V15 CG-13 V-5466, टीवीएस रेडियॉन बिना नंबर तथा फैशन प्रो बिना नंबर प्लेट* शामिल हैं। जुआ रेड कार्रवाई में आरोपियों से नगदी जुआ रकम समेत *कुल 1 लाख 10 हजार 600 रूपये की संपत्ति की जब्ती* की गई है । मामले में आरोपियों के विरुद्ध *थाना धरमजयगढ़ (चौकी रैरूमाखुर्द) में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई* की गई है।

👉 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश *“जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में लगातार निगरानी और रेड कार्रवाई की जाएगी।”*

Latest news
एम एस पी पब्लिक स्कूल में अग्नि शमन दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा प्रशिक्षण का सफल आयोजन ग्रामीण प्रतिभा का कमाल: श्री स्वामी नारायण गुरुकुल स्कूल एनटीपीसी लारा की छात्रा स्नेहा पण्डा ने 10... “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के रूप में ताड़ी विक्रय पर रायगढ़ में पहली बड़ी कार्रवाई, 265 लीटर अवैध ताड... जनसमस्या निवारण शिविर: प्रभावी प्रशासनिक पहल से सशक्त हुआ जनविश्वास...प्रथम चरण में 7 हजार से अधिक आ... डिजिटल जनदर्शन ‘डिजि मितान’ का शुभारंभ: सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में जिला प्रशासन की अ... पना संक्रांति पर हनुमान मंदिर में की गई पूजा अर्चना, दोपहर में जुटे किसान और सुनी पंडित जी से नव पंज... रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा... लोक सेवा केंद्र की आड़ में ... तमनार में ‘बूथ चलो अभियान’ से कांग्रेस संगठन को मिली नई ऊर्जा,....जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, विधायक ... एनटीपीसी लारा में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा प...