कोयलंगा स्कूल में वार्षिक उत्सव

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन


रायगढ़। सुदूर वनांचल ओडिसा सीमा से लगे ग्राम कोयलंगा में संचालित पीएमश्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय में 10 मार्च को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत विद्या की देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण, धूपदीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से संबंधित सुवा नृत्य, पंडवानी, कर्मा नृत्य, लोकगीत आदि की मनमोहक प्रस्तुती दी। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य शबर सर ने अपने उद्बोधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में वहीं सीआरसी रोहित सिदार ने अपने अनुभवनों को बच्चों के साथ साझा किया। इस कार्यक्रम के दौरान कृपाराम प्रधान और तेजराम साहू संयुक्त रूप से मंच संचालन किया।
इसी क्रम में कल 11 मार्च को विषय विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन हुआ जिसमें रायगढ़ महिला थाना से एएसआई सरस्वती महापात्रे, आरक्षक श्रीमती टोप्पो, स्वास्थ्य विभाग से अनुराधा स्वर्णकार, संयुक्त शिक्षक संघ प्रदेश महामंत्री श्रीमती तेरेसा केरकेट्टा ने बच्चों को ज्ञानवर्धक जानकारी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अंजलुस एक्का, सतीश मिंज, नीलम किण्डो, माध्यमिक शाला से विजय नन्दें, सोनिया पटेल ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा राजेश्वर निषाद और गणेश गढतिया की भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना प्रमुख योगदान दिया।

Latest news
एम एस पी पब्लिक स्कूल में अग्नि शमन दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा प्रशिक्षण का सफल आयोजन ग्रामीण प्रतिभा का कमाल: श्री स्वामी नारायण गुरुकुल स्कूल एनटीपीसी लारा की छात्रा स्नेहा पण्डा ने 10... “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के रूप में ताड़ी विक्रय पर रायगढ़ में पहली बड़ी कार्रवाई, 265 लीटर अवैध ताड... जनसमस्या निवारण शिविर: प्रभावी प्रशासनिक पहल से सशक्त हुआ जनविश्वास...प्रथम चरण में 7 हजार से अधिक आ... डिजिटल जनदर्शन ‘डिजि मितान’ का शुभारंभ: सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में जिला प्रशासन की अ... पना संक्रांति पर हनुमान मंदिर में की गई पूजा अर्चना, दोपहर में जुटे किसान और सुनी पंडित जी से नव पंज... रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा... लोक सेवा केंद्र की आड़ में ... तमनार में ‘बूथ चलो अभियान’ से कांग्रेस संगठन को मिली नई ऊर्जा,....जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, विधायक ... एनटीपीसी लारा में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा प...