सड़क दुर्घटना से दो मृत

अज्ञात ट्रक के चपेट में बाइक सवार पिता पुत्र की  मौत.. दो अन्य घायल

रायगढ़, 17 फरवरी 26। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा मार्ग पर तराईमाल स्थित बंजारी प्लांट के समीप सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पूंजीपथरा क्षेत्र के महुआ चौक तुमीडीह निवासी मोहम्मद अशरफ कुरैशी अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर बाइक से लगभग 12 बजे के आसपास इलाज के लिए रायगढ़ निकले थे। परिवार का 8 वर्षीय बेटा बीमार था, जिसे दिखाने वे अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को बुरी तरह टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ने अचानक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि मोहम्मद अशरफ कुरैशी और उनके 8 वर्षीय पुत्र आफताब कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रायगढ़–पूंजीपथरा मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर हादसों का कारण बनती रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रभावी नियंत्रण के उपाय नजर नहीं आ रहे हैं।

Latest news
तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन...गारे पेलमा-3, गारे प... राज्यसभा में सांसद  देवेन्द्र प्रताप सिंह ने उठाए छत्तीसगढ़ के किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्... अल्प प्रगति वाले आवासों को लेकर सीईओ ने ली समीक्षा बैठक, आगामी सप्ताह में पूर्णता का दिया लक्ष्य...ह... क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें नि... छाल पुलिस की बड़ी सफलता : SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 6... मौसमी बीमारियों और आपदा से बचाव को लेकर चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण...बाढ़, सर्पदंश और... आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं...महतारी वंदन की राश... औद्योगिक सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर जिंदल सहित छह प्रतिष्ठानों पर 2.83 लाख रुपये का अर्थदण्ड रोजगार के लिए डिसेंडिंग ऑर्डर एवं क्लबिंग कॉन्सेप्ट का परीक्षण, कम सर्किल रेट वाले ग्रामों में अतिरि... 10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस...1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों क...