मारपीट मामले में पति पत्नी गिरफ्तार

उधारी रकम के विवाद पर पड़ोसियों के बीच मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार… आरोपियों ने हाथ मुक्के और ब्लेड से हमला कर चोट चहुंचाने की घटना… मेडिकल रिपोर्ट में धारदार वस्तु से चोट की पुष्टि होने पर गैर जमानतीय धाराएं जोड़ी गईं…

आदतन आरोपी दिलीप सारथी पर पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज

*रायगढ़, 17 फरवरी* । थाना पुसौर क्षेत्र अंतर्गत उधारी रकम के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। घटना के संबंध में 25 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक 12 सारथी मोहल्ला पुसौर निवासी विक्रम सारथी (29 वर्ष) द्वारा थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके बड़े भाई विक्की सारथी और चाची गुरबारी सारथी के साथ पड़ोसी दिलीप सारथी और उसकी पत्नी दीपा सारथी द्वारा गाली-गलौच कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई तथा महिला दीपा सारथी द्वारा ब्लेड से हमला कर उसकी चाची और उसे घायल किया गया। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसकी भाभी सरोज सारथी द्वारा करीब 4-5 माह पूर्व पड़ोस में रहने वाली दीपा सारथी को ₹3000 उधार दिए गए थे, जिसे वापस मांगने पर दीपा सारथी विवाद करने लगी और उसका पति दिलीप सारथी भी आकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे विक्रम सारथी और गुरबारी सारथी पर दीपा सारथी ने घर में रखे शेविंग ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे दोनों को चोट आई। रिपोर्ट पर *थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 296, 351(2), 115(2),3(5) भारतीय न्याय संहिता* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घायल विक्रम सारथी और गुरबारी सारथी के मेडिकल परीक्षण में डॉक्टर द्वारा धारदार वस्तु से चोट होना प्रमाणित किए जाने पर प्रकरण में *गैर जमानतीय धारा 118(1) बीएनएस* को विस्तारित किया गया। आरोपी दिलीप सारथी पूर्व में भी थाना पुसौर का आदतन अपराधी रहा है, जिसके विरुद्ध सड़क दुर्घटना और आबकारी से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं तथा उसके विरुद्ध पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए *आरोपी दिलीप सारथी (40 वर्ष) और उसकी पत्नी दीपा सारथी (37 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 12 सारथी मोहल्ला पुसौर* को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपिया के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पुराना शेविंग ब्लेड जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश *“आपसी विवादों को हिंसक रूप देने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है।”*

Latest news
“ऑपरेशन तलाश” के तहत ओड़िशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार... तमनार पुलिस ने उड़ीसा के एक बड़े गांजा सप्ल... आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित भाजपा किसान मोर्चा के गठन का उद्देश्य किसानों की हितों की रक्षा - ललित यादव...जिला भाजपा कार्यालय मे... निगम आडिटोरियम का नामकरण प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए जाने का निर्णय सराहनीय:- गोपी सिंह...चेंबर ... प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय.... “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बरपाली जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी जुआ रेड, चार जुआरी गिरफ्तार... जुआ रे... करंट से दो हाथियों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… एक फरार कारखानों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती... मेसर्स नव दुर्गा फ्यूल्स सहित चार कारखानों के विर... जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वि... कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आय...