वर्चुअल डाक अदालत...

भारतीय डाक विभाग की वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को

रायगढ़, 17 फरवरी 2026/उपभोक्ताओं की डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा 18 फरवरी को वर्चुअल डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि इस पहल का मकसद ग्राहकों को उच्च स्तर की सेवाएं प्रदान करना और लंबित मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करना है। डाक सेवाओं में कभी-कभी उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए यह मंच उपभोक्ताओं और विभागीय अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगा।
यह वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से रायगढ़ संभाग के अंतर्गत अधीक्षक डाकघर कार्यालय, कोतरा रोड, कॉमर्स कॉलेज के पास, रायगढ़ में किया जाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं की काउंटर सेवा, बचत बैंक, मनी ऑर्डर, स्पीड पोस्ट, डाक जीवन बीमा सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई करेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे। डाक विभाग ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से इस वर्चुअल डाक अदालत में भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाने की अपील की है।

Latest news
“ऑपरेशन तलाश” के तहत ओड़िशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार... तमनार पुलिस ने उड़ीसा के एक बड़े गांजा सप्ल... आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित भाजपा किसान मोर्चा के गठन का उद्देश्य किसानों की हितों की रक्षा - ललित यादव...जिला भाजपा कार्यालय मे... निगम आडिटोरियम का नामकरण प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए जाने का निर्णय सराहनीय:- गोपी सिंह...चेंबर ... प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय.... “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बरपाली जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी जुआ रेड, चार जुआरी गिरफ्तार... जुआ रे... करंट से दो हाथियों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… एक फरार कारखानों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती... मेसर्स नव दुर्गा फ्यूल्स सहित चार कारखानों के विर... जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वि... कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आय...