ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

ग्राम पंचायत सचिव गिरधर साहू निलंबित

रायगढ़, 21 जनवरी 2026/ जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत खरसिया ग्राम पंचायत रजघट्टा के पंचायत सचिव श्री गिरधर साहू को आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खरसिया द्वारा पत्र क्रमांक 92 दिनांक 07 जनवरी 2026 के माध्यम से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खरसिया में पंचायत सचिव श्री साहू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 620/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) में मामला पंजीबद्ध किया गया है। इसी के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के अंतर्गत उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान श्री साहू को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। साथ ही इस अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत खरसिया निर्धारित किया गया है

Latest news
खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से... ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार... पुलिस बल पर हमला, लूटपाट,... घरघोड़ा में बच्चों के लिए गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित....50 से अधिक बच्चों की हुई जां... सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के पावन अवसर पर 500 धर्मांतरित परिवारों की विधि-विधान से सनातन धर्म में... स्वतंत्रता दिवस पर रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह.....