अवैध शराब पर कार्यवाही

अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई…6 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 31 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम-खोखरा, थाना-पुसौर में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आबकारी विभाग को प्राप्त शिकायत के आधार पर 29 दिसंबर को आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी देवनारायण यादव, पिता-स्व.चैतराम यादव, उम्र 55 वर्ष, जाति राउत, निवासी ग्राम खोखरा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ के रिहायशी मकान में छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान मकान के एक कमरे से सफेद-गुलाबी रंग के थैले में रखी गई अवैध महुआ शराब जप्त की गई। जप्त सामग्री में 05 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में भरी 04 लीटर तथा 02 लीटर क्षमता की हरे रंग की बोतल में भरी 02 लीटर, कुल 06 लीटर महुआ शराब शामिल है, जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 1200 रुपये बताई गई है।
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत अपराध क्रमांक 107/2025 पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप-निरीक्षक याजेंद्र मेहर एवं आबकारी मुख्य आरक्षक लालसिंह कंवर का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Latest news
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भे... ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तस्करी... 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज.... चोरी डाला समेत 21 ... "हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से...