पॉक्सो एक्ट में गया जेल

जूटमिल पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को भगा ले जाने वाले युवक को लैलूंगा में दबोचा, बालिका दस्तयाबी कर आरोपी को पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

रायगढ़, 17 नवंबर । जूटमिल थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में प्रार्थिया ने 11 नवंबर 2025 को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 400/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान प्रार्थिया एवं परिजनों ने संदेह व्यक्त किया कि कायाघाट निवासी रितेश चौहान बालिका को बहला-फुसला कर ले गया है। इस पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव ने संदेही पर मुखबिर लगाकर लगातार निगरानी रखवाई। आज 18 नवंबर 2025 को पुलिस टीम ने लैलूंगा में घेराबंदी कर संदेही रितेश चौहान को पकड़ा, जिसके साथ गुम बालिका भी मिली। दोनों को थाना लाकर आवश्यक कथन एवं मेडिकल कराया गया। मामले में आरोपी के साक्ष्य अनुरूप धारा 87, 65 (1) बीएनएस एवं धारा 06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी है। आरोपी रितेश चौहान पिता कन्हैया लाल चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कैशला थाना लैलूंगा, ह.मु. कायाघाट मुक्तिधाम के पास, को गिरफ्तार कर विधि अनुसार रिमांड पर भेज दिया गया है। महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में जूटमिल पुलिस की यह त्वरित और प्रभावी सराहनीय कार्रवाई रही है ।

Latest news
स्वास्थ्य और शिक्षा को नई संबल: एनटीपीसी लारा का एकताल में बहुआयामी सीएसआर अभियान कमिश्नर क्षत्रिय ने संजय मार्केट नाला निर्माण कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई फटकार...नवनिर्मि... साइबर और कोतवाली-चक्रधनरगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोर और 2 चोरी की बाइक खरीदने ... मॉल में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के अर्थिंग वायर चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा.....दो विधि से स... बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि : क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ऑटो चालकों पर रायगढ़ पुलिस ... अग्निवीर भर्ती 2026-27: शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रायगढ़ में मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण...... स्वामित्व योजना में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने तहसीलवार प्रगति की समीक्षा की...ग्रामीण आबादी भ... शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत मूल्यांकन पूर्ण..... बिहान की दीदियों की इको-फ्रेंडली बीज राखियों की धूम...कलेक्टर ने राखी खरीदकर समूह की महिलाओं का किया... जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमानुसार निराकरण के दिए नि...