अवैध शराब पर कार्यवाही

गेरवानी लोहरापारा और गोपालपुर कोरियादादर में पूंजीपथरा व चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई… महिला समेत दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

रायगढ़, 17 नवंबर* । कल दिनांक 16 नवंबर 2025 को अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पूंजीपथरा एवं चक्रधरनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई करते हुए कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम गेरवानी लोहरापारा में पुलिस ने दबिश देकर निवासी ज्ञानदास महंत (55 साल) को उसके घर के आंगन में 20 लीटर क्षमता वाले डिब्बे में रखी लगभग 10 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा। वहीं दूसरी कार्रवाई चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम गोपालपुर कोरियादादर में की, जहां मुखबिर सूचना पर महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर और आरक्षक राजेश सिदार ने दबिश देकर श्रीमती बरत बाई यादव (45 साल) को पूछताछ के लिए तलब किया। पूछताछ में महिला ने अवैध रूप से शराब बिक्री करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके निर्माणाधीन मकान में छिपाकर रखी एक प्लास्टिक जरीकेन और पानी की बोतल से कुल 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Latest news
उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित... विशेषज्ञों ने विद्युत ... कोसमनारा में शासकीय भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, प्रशासन ने की कार्रवाई पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प: वडनगर से बनारस तक निकलेगी ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक रैली’, 1 ... नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण...पांच परिवारों का राजीनामे के आधार पर पु... जनदर्शन और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर...समय-सीमा बै... “ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेक बाउंस के 15 मामलों के स्थायी वारंटी को झा... महापल्ली स्कूल में दत्तक पुत्री शिक्षा सहयोग समिति ने बांटे कमजोर तबके के छात्राओं को शिक्षा उपस्कर दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड   अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्... दो अलग अलग थानों में महिलाओं से व्यभिचार करने वालों की हुई गिरफ्तारी