जी एस टी प्रशिक्षण

रायगढ़ जिले के सभी जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों को जीएसटी का व्यावहारिक प्रशिक्षण…चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से जीएसटी रिटर्न और बिलिंग प्रणाली पर विशेष कार्यशाला आयोजित

रायगढ़, 16 नवम्बर 2025। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर तथा जिला पंचायत सीईओ श्री अभीजीत पठारे और वरिष्ठ लेखाधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में ग्राम पंचायतों और जनपद स्तर पर जीएसटी से संबंधित प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के लिए व्यापक क्षमता-विकास अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हाल ही में जिले के लैलूंगा, धरमजयगढ़, घरघोड़ा, तमनार, पुसौर और खरसिया जनपदों में चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से जीएसटी रिटर्न और बिलिंग प्रणाली पर विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
राज्य शासन के निर्देश पर कार्यशालाओं में सीए द्वारा पंचायतों और जनपद स्तर के कर्मचारियों को जीएसटी की जटिल प्रक्रियाओं को सरल भाषा में समझाते हुए जीएसटी चालान बनाना, जीएसटी रिटर्न फाइल करना, पेनाल्टी प्रावधानों की जानकारी देना तथा वित्तीय लेनदेन में आवश्यक सावधानियों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
इसके साथ ही प्रतिभागियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से यह भी बताया गया कि दैनिक कार्यों में जीएसटी नियमों का सही पालन कैसे किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की वित्तीय त्रुटि या पेनाल्टी की स्थिति न बने।
वर्कशॉप में सभी जनपद सीईओ, जिला पंचायत लेखापाल श्री चंद्रकान्त जायसवाल, जनपद स्तरीय कर्मचारी और जिले के समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी व ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे पंचायतों के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता दोनों बढ़ेंगी।

Latest news
तनाव मुक्त होकर स्वस्थ मन से पढ़ाई करें - वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी...कक्षा 10वीं-12वीं के विद्यार्थियो... आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए प्रदत्त टी.एच.आर.में शुगर की मात्रा में की गई कमी...बच्चों के पोषण स्तर क... स्मार्ट क्लासरूम एवं आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण, रायगढ़ शिक्षा उन्नयन की दिशा में सशक्त कदम...वित्... रायगढ़ जिले में आवारा कुत्तों के लिए एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान तेज, अब तक 67 कुत्तों को लगाया गया टीक... रेडक्रॉस द्वारा 106 कर्मियों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड का दिया गया प्रशिक्षण पुसौर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, बाजार परिसर में अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र, एसडीओपी प्रभात पटेल ने बाल अधिकार, पॉक्सो और साइबर अपराध पर... लापता नाबालिग ओडिसा से बरामद, नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भे... महानगर के तर्ज पर विकसित होता रायगढ़ शहर, स्मार्ट सुविधाओं और बड़े प्रोजेक्ट्स से बदल रही तस्वीर...व... जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : छातामुड़ा चौक पर 25 टन अवैध कबाड़ से भरी ट्रक के साथ वाहन चालक गिरफ्...