लैलूंगा के बनेकेला में जन चौपाल

लैलूंगा के बनेकेला में पुलिस जनचौपाल : ग्रामीणों ने शराबबंदी का लिया संकल्प, थाना प्रभारी ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर ग्रामीणों को किया जागरूक

रायगढ़, 16 नवंबर। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री आकाश मरकाम एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 नवंबर 2025 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में ग्राम बनेकेला में पुलिस जनचौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को महिला संबंधी अपराधों, सड़क दुर्घटनाओं और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। विशेष पहल के तहत उपस्थित ग्रामीणों ने गांव में पूर्ण शराबबंदी का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिला समिति, गांव के निर्वाचित सरपंच, पंच और अन्य ग्रामवासी ने पुलिस के साथ मिलकर सक्रिय सहयोग करने और गांव में शराब मुक्ति अभियान को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस कार्यक्रम में लगभग 225 महिला–पुरुष उपस्थित थे, जिन्होंने न केवल जागरूकता प्राप्त की बल्कि सामूहिक प्रयास और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व को भी समझा। थाना प्रभारी गिरधारी साव ने कहा कि पुलिस और जनता का यह सहयोग सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Latest news
"हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से... ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार... पुलिस बल पर हमला, लूटपाट,... घरघोड़ा में बच्चों के लिए गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित....50 से अधिक बच्चों की हुई जां... सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के पावन अवसर पर 500 धर्मांतरित परिवारों की विधि-विधान से सनातन धर्म में...