संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव प्रारंभ

संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव प्रारंभ, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान ने किया विधिवत उद्घाटन


रायगढ़। रायगढ़ पूर्वांचल के ग्राम महापल्ली स्थित हेमसुंदर गुप्त मिनी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता सुकलाल चौहान के मुख्य आतिथ्य तथा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो की अध्यक्षता व क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्यों और सरपंचों की उपस्थिति में छातीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गीत अरपा पैरी के धार गीत के साथ खिलाड़ी और अतिथियों ने सम्मान प्रकट किया। खेल कूद कार्यक्रम का उद्घाटन 100 मीटर की दौड़ के साथ हुआ । श्रीमती सुजाता सुकलाल चौहान ने हरि झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ कराया। श्रीमती जे सुजाता राव संकुल एवं खेल नोडल प्रभारी ने बताया कि यह आयोजन दो दिन तक चलेगी। 22 ग्राम पंचायत के विभिन्न वर्ग के महिला व पुरुषों के लिए खेल कूद का आयोजन किया गया है। खेल कूद में कबड्डी,खो खो , दौड़, वालीबॉल, बैडमिंटन, गेड़ी फुगड़ी जैसे खेल कराए जा रहे हैं। ईसवी कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य कुमुदिनी छविलाल गुप्ता, राजू बेहरा, सुकलाल चौहान, सरपंच महापल्ली तपस्पिनी राजेश किसान, लोइंग के सरपंच श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता, सहित 22 पंचायत के सरपंच,जन प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दी । क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत के सचिव , शिक्षक, पी टी आई इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम पंचायत महापल्ली के सचिव लोक नाथ जेना ने किया।

Latest news
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भे... ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तस्करी... 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज.... चोरी डाला समेत 21 ... "हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से...