रेत खदानों का आबंटन

एमएसटीसी पोर्टल से होगा रेत खदानों का आवंटन…बोलीकर्ताओं का 13 अक्टूबर को बिलासपुर में प्रशिक्षण

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2025/ रेत खदान के इच्छुक बोली कर्ताओं को पोर्टल के बारे में जानकारी देने के लिए 13 अक्टूबर को बिलासपुर में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। कलेक्टोरेट कार्यालय बिलासपुर के नजदीक स्थित जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाभवन में दोपहर 2 बजे से ये प्रशिक्षण शुरू होगा। उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर किशोर गोलघाटे ने बताया कि इस बार गौण खनिज साधारण रेत का आवंटन एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
आवंटन की कार्यवाही ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के अनुसार होगी। प्रशिक्षण में इच्छुक बोलीकर्ताओं को ई-नीलामी से जुड़ी तमाम प्रक्रिया जैसे कि निविदा जारी करना, निविदा में भाग लेने के लिए बोलीकर्ताओं का पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अर्हताधारी बोलीकर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया, अधिमानी बोलीदार का चयन आदि पोर्टल के माध्यम से होने वाली समस्त जानकारी बताई जायेगी। रेत खदान के इच्छुक बोलीकर्ता इस प्रशिक्षण में हिस्सा ले सकते हैं। संभाग स्तरीय इस प्रशिक्षण बिलासपुर सहित संभाग के अन्य जिलों जैसे कि मुंगेली, जीपीएम, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, सक्ती, रायगढ़ एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलों के इच्छुक बोलीदारों के लिए आयोजित की गई है। उप संचालक ने इच्छुक बोलीदारों को इस प्रशिक्षण में हिस्सा लेकर जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Latest news
आदिवासी सरपंच को न्याय दिलाने की बजाय आरोपी के पक्ष में खड़े हुए खरसिया विधायक उमेश पटेल - कांग्रेस ... जागरूकता: पुलिस बनी "साइबर शिक्षक" विद्यार्थियों को दिया साइबर सुरक्षा का ज्ञान...शिक्षक दिवस पर जिल... समय से बड़ी कोई संपत्ति नहीं, भक्ति ही मुक्ति का सहज मार्ग :- पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी"...पूज्य ... वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कोड़ातराई में पीएम श्री स्कूल भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन...1.21 क... वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे शकरबोगा ,दी विकास के सौगात...वित्त मंत्री ओपी चौधरी का शिक्षकों से अपी... बंजर पड़ी जमीन में लहलहाई फसल, ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से किसान ने कमाए 4.25 लाख रुपये असंगठित श्रमिकों के लिए 6 सितंबर को सिंदूर पार्क में लगेगा विशेष शिविर कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन...2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों में ईडब्ल्यू... घर विवाद में बड़े भाई पर टांगा से प्राण घातक हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पटवारी जागेश्वर राठिया को निलम्बित करने के दिए निर्देश...ग्राम सकरबोगा में...