Advertisement Carousel
रक्तदान शिविर आयोजित

सेवा पखवाड़ा के अवसर पर रेडक्रॉस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में एकत्रित हुए 442 यूनिट रक्त

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2025/ सेवा पखवाड़ा के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा रायगढ़ द्वारा जिले भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 442 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन, सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित रक्तदान शिविर में श्री मुकेश शर्मा (चेयरमेन), डॉ. एच.एस. उरांव (प्रभारी अधिकारी), श्री संतोष अग्रवाल एवं संपूर्ण प्रबंध समिति का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय रायगढ़, अस्पताल अधीक्षक मेडिकल कॉलेज रायगढ़, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, महाविद्यालयों एंव स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जिला चिकित्सालय रायगढ़ एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय रायगढ़ में 60 यूनिट, किरोडीमल नगर में 24 यूनिट, सिविल अस्पताल खरसिया में 76, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले में 06 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसौर में 18, यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोडा में 24 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार में 57 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलुंगा में 51 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में 49 यूनिट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छाल में 40 यूनिट, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ मंे 10 यूनिट एवं ग्राम हरदी चन्द्रपुर में 27 यूनिट इस तरह कुल-442 यूनिट रक्त एवं नगरवासियों, ग्रामीणों द्वारा रक्तदान किया गया। इसके अतिरिक्त 1 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला दिव्यांगजन पुर्नवास केन्द्र रायगढ़ में 40 वृद्धजनों का चिकित्सकीय दल द्वारा सामान्य स्वास्थ्य प्ररीक्षण एवं रक्तचाप तथा मधुमेह जाँच कर आवश्यक दवाईयां दी गई। आशानिकेतन वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को साल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Latest news
पूज्य बाबा जी के मार्गदर्शन में मानव सेवा जारी, बनोरा में निःशुल्क नेत्र शिविर में 211 मरीजों की हुई... 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आगमन, तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभार... अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए - पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी श्री कृष्ण गौशाला पामगढ़ में 16 एवं 17 नवंबर को भव्य गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन, गौमाता की सेवा और भ... जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन 11 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जिला जेल एवं उपजेल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित मुख्यमंत्री की ‘विष्णु पाती’ पाकर खुश हुईं रायगढ़ की दुर्गा यादव, परिवार और बच्चों को मिला विशेष आशी... डिजिटल सुशासन की दिशा में रायगढ़ की पहल का केंद्रीय अधिकारियों ने किया अवलोकन...कैबिनेट सचिवालय के न... मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना हो रहा साकार, रायगढ़ से 23 श्रद्धा... जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में...भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जन...