अवैध मादक पदार्थों पर कार्यवाही

उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे दो युवक पकड़ाए…1.204 किलो ग्राम गांजा किया गया जब्त

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा पर स्थित हमीरपुर आबकारी जांच चौकी पर गांजा तस्करी करते हुए दो युवक पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान 1.204 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ-साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन और प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक काले-हरे रंग की मोटरसाइकिल को घेराबंदी कर रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों के पास से काले रंग के पिट्ठू बैग में रखा भूरे-हरे रंग के प्लास्टिक पन्नी में कलीनुमा गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में इलियास तिर्की, निवासी आमाटिकरा, थाना बांगो जिला कोरबा एवं दीपक टोप्पो, निवासी बीसबहरी, थाना बगीचा, जिला जशपुर शामिल है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।
उक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त-घरघोड़ा प्रभारी आबकारी उप-निरीक्षक रागिनी पटेल, आबकारी उपनिरीक्षक जितेश नायक, आबकारी वृत्त रायगढ़(उत्तर), रायगढ़(दक्षिण), खरसिया प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक अंकित अग्रवाल, याजेंद्र कुमार मेहर, कुशल कुमार पटेल एवं आबकारी आरक्षक लाकेश नेताम, प्रवीण जांगड़े, कुलदीप ठाकुर महिला आरक्षक अनिशा तिर्की एवं आबकारी जांच चौकी सुरक्षा कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

Latest news
"हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से... ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार... पुलिस बल पर हमला, लूटपाट,... घरघोड़ा में बच्चों के लिए गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित....50 से अधिक बच्चों की हुई जां... सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के पावन अवसर पर 500 धर्मांतरित परिवारों की विधि-विधान से सनातन धर्म में...