डांस कंपीटिशन में रायगढ़ का जलवा

देश राग इंटरनेशनल में रायगढ़ की इंस्पिरेशन डांस एकेडमी का जलवा, जीते कई पुरस्कार…एकल नृत्य में दीक्षा रतेरिया एवं गुंजन देवांगन को मिला प्रथम स्थान


रायगढ़। भिलाई में नृत्यधाम कला समिति द्वारा आयोजित ‘देश राग इंटरनेशनल म्यूजिक एंड डांस कंपटीशन’ में रायगढ़ की इंस्पिरेशन डांस एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। एकेडमी की छात्राओं ने क्लासिकल (कथक), सेमी-क्लासिकल और फॉक नृत्य विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार जीते।
गुरु प्रेरणा देवांगन ‘ज्ञान श्रेष्ठ सम्मान’ से सम्मानित
इंस्पिरेशन डांस एकेडमी की संचालिका और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना गुरु प्रेरणा देवांगन को उनकी श्रेष्ठ नृत्य शिक्षा और समर्पण के लिए प्रतियोगिता में ‘ज्ञान श्रेष्ठ सम्मान’ से सम्मानित किया गया। गुरु प्रेरणा देवांगन पिछले 15 वर्षों से नृत्य की शिक्षा दे रही हैं और अपने शिष्यों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर मौका देती रही हैं।
पुरस्कार विजेता छात्राएं:
एकल नृत्य प्रथम स्थान पर दीक्षा रतेरिया एवं गुंजन देवांगन प्रथम स्थान पर हिमांशी देवांगन, संस्कृति मेहरा, महिमा जयसवाल तृतीय स्थान पर निधि रतेरिया, एंजल मेरी अजी और युगल नृत्य में द्वितीय स्थान पर काशवी कपूर और एंजेल मेरी अजी तथा सोनल उपाध्याय, शगुन गुप्ता एवं सुदीक्षा साहू ने समूह नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विदित हो कि दीक्षा रतेरिया और निधि रतेरिया दोनो इस्पात टाइम्स के स्थानीय संपादक अनूप रतेरिया के पुत्री हैं।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...