सैलून संचालक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

सैलून संचालक से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा रिमांड पर

रायगढ़, 9 अक्टूबर । चक्रधरनगर पुलिस ने अंबेडकर चौक स्थित सैलून दुकान में मारपीट करने वाले आरोपी शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू पठान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी ने सैलून संचालक से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, इंकार करने पर गाली-गलौज करते हुए दुकान में आग लगाने की धमकी दी और मारपीट की थी। जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर को थाना चक्रधरनगर में प्रार्थी विजय श्रीवास पिता दैतारी श्रीवास (उम्र 38 वर्ष) निवासी बंगलापारा, थाना चक्रधरनगर रायगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका "विजय सैलून" अंबेडकर चौक पर स्थित है। 7 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे आरोपी अज्जू पठान निवासी पंजरी प्लांट रायगढ़ उसके दुकान में आया और शराब पीने के लिए 200 रुपये की मांग करने लगा। पैसा न देने पर उसने गाली-गलौज की और माचिस निकालकर दुकान में आग लगाने की धमकी दी। जब प्रार्थी ने उसे रोका तो आरोपी ने उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट कर दी। आसपास के दुकानदारों ने पहुंचकर किसी तरह विवाद शांत कराया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 448/2025 धारा 296, 351(3), 119(1), 324(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के जलाए गए झाड़ू और लकड़ी के पाटा का पंचनामा तैयार किया। आरोपी की पहचान शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू पठान के रूप में हुई। पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार किया, जिस पर प्रकरण में धारा 331(6) बीएनएस भी जोड़ी गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अज्जू पठान पूर्व में भी मारपीट, आर्म्स एक्ट और जुआ एक्ट के मामलों में आरोपी रह चुका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी और हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest news
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार... “अभियान संवेदना” के... मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विध... रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें - 5 करोड़ 62 लाख की शकरबोगा सांपखार मुख्य मार्ग से कोसमपाली सहित त... अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ - अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा... धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की... पुरी हो रही मोदी जी की गारंटी…ओपी चौधरी - छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का तोहफा... एमएसपी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली एवं विभिन्न गतिविधियों से बिखे... दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज...8 आरोप... यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर स... दीपावली एवं छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ वेदिक इंटरनेशनल स्कूल